JEE Mains 2024 Exam City Slip download direct link exam dates
[ad_1]
ऐसे डाउनलोड करें JEE Main 2024 एग्जाम सिटी स्लिप
- वेब ब्राउजर पर क्लिक करके jeemain.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज खुलेगा, जिसमें ‘जेईई मेन एडवांस सिटी स्लिम डाउनलोड लिंक‘ का ऑप्शन आएगा।
- लिंक खुलने के बाद आपको एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सिलेबस और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
- साथ ही क्रेडेंशियल को भी भरना होगा।
- इसके बाद सिटी स्लिप डाउनलोड हो जाएगी। इसे सेव कर लें, चाहे तो प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
इससे पहले एनटीए ने 12 जनवरी को भी एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज की थी। वह सिटी स्लिप बी.आर्क और बी. प्लानिंग के पेपरों के लिए थी। खास यह है कि एग्जाम सिटी स्लिप सिर्फ उस लोकेशन के बारे में बताती है जहां परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एडमिट कार्ड अलग आएगा, जो एग्जाम से ठीक पहले आ सकता है।
कब होगा एग्जाम
जेईई मेन का पेपर 1 इस महीने के आखिर में 27 जनवरी से 1 फरवरी तक होना है। सुबह 9 से 12 के बीच पहली शिफ्ट होगी, जबकि दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक दूसरी शिफ्ट होगी। 13 भाषाओं में इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी भाषाओं में भी स्टूडेट एग्जाम दे पाएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।