स्लाइडर

IAS Transfer: 2013 बैच के आईएएस सोमेश मिश्रा को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास का उप सचिव बनाया

भोपाल: मध्य प्रदेश शासन ने शुक्रवार को तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। विभाग के उप सचिव जितेंद्र सिंह चौहान के हस्ताक्षर से जारी आदेश में झाबुआ कलेक्टर के पद से हटा मंत्रालय में अटैच किए गए 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सोमेश मिश्रा को तकनीकी शिक्षा, कौशव विकास एवं रोजगार विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आयुर्वेद चिकित्सकों ने शिकायत की थी।इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोमेश मिश्रा को हटा दिया था। सोमेश मिश्रा को मंत्रालय में अटैच किया गया था।

इसके अलावा मध्य प्रदेश उप सचिव 2012 बैच के धरणेन्द्र कुमार जैन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा शासन में उप सचिव 2011 बैच के वीरेंद्र कुमार को श्री विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। Source link

Show More
Back to top button