ट्रेंडिंगदेश - विदेशधर्मस्लाइडर

Aaj Ka Rashifal 29 April 2023: इन राशि के जातकों पर मंडरा रहा खतरा, वृष, तुला, कुंभ राशि समेत जानिए किसके लिए अच्छी खबर ?

Horoscope Today, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal 29 April 2023: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 29 अप्रैल 2023, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। वृश्चिक राशि वालों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन, क्या कहते हैं आपके लकी सितारे?

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण में भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बहन के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगेगी, जिससे मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सब आते जाते रहेंगे। शासन प्रशासन से मदद मिलेगी।

अनूपपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी पर शिकंजा: IPL मैच में दांव लगाते एक युवक गिरफ्तार, 25 लाख का लगा था सट्टा

वृष राशि
बात अगर वृष राशि के जातकों की करें तो कल का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। आप अपने दिए हुए कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करते नजर आएंगे। सीनियर्स का सहयोग भी मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। अपनी सेहत का ख्याल रखना। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने मन की बात अपने प्रेमी को बता देंगे जिससे वे काफी खुश नजर आएंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बदलते मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सेहत से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें। ज्यादा परेशानी होने पर किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा। व्यापार करने वाले जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

अनूपपुर में नाबालिग से छेड़छाड़: बुरी नियत से पकड़ा हाथ, जान से मारने और देह व्यापार कराने की धमकी, हैवान को कोर्ट से मिली ये सजा

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। नए व्यवसाय को लेकर उत्साहित रहेंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। कुछ नए स्रोतों से आपको आय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत भी कर सकते हैं। वरिष्ठजनों का सहयोग आपको मिलेगा। राजनेताओं के लिए कल का दिन सफलता का है। नेताओं से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। कल आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र के छात्रों को नौकरी में नए अधिकारी मिलेंगे। बेरोजगार जातकों को भी किसी मित्र के सहयोग से अच्छा रोजगार मिल सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखना। बेहतर होगा आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों के लिए समय शुभ है। उच्चाधिकारी से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार करने वाले जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न होंगे। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला
तुला राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति में प्रगति से प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। उच्चाधिकारियों द्वारा नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। वाहन ख़रीदने के संकेत हैं। कल आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने सामान की सुरक्षा रखनी होगी। यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से व्यापार को नई दिशा मिल सकती है। पिता आपके व्यापार में कुछ धन खर्च करेंगे।

धनु
धनु राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कल आप अपने परिवार वालों के साथ अपने सुख-दुख बांटते हुए नजर आएंगे और धन संचय करना सीखेंगे जिससे भविष्य में कोई परेशानी न हो। भाई-बहन के रिश्ते में चल रही अनबन खत्म होगी। कल का दिन बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। कल आपको वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में बदलाव से जुड़ा कोई फैसला लेने में देरी हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि वालों की बात करें तो कल का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातक व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करने में व्यस्त रहेंगे जिससे आप अपने परिजनों को समय नहीं दे पाएंगे। नौकरी में सफलता के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

Chandra Grahan 2023 Date: साल का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को, आपकी राशि पर मंडरा रहा खतरा, कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button