BIG BREAKING: गरियाबंद में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, यहीं मारा गया था खूंखार Naxali Chalpati

गरियाबंद जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज सुबह बड़ी सफलता मिली है। थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत मटाल इलाके के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद गरियाबंद E30, STF, COBRA और जिला पुलिस की संयुक्त टीम अभियान पर निकली।
सुबह से ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 8 से 10 नक्सलियों के ढेर किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कैडर शामिल हैं।
गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि,”नक्सल ऑपरेशन अभी जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई बड़े नक्सली मारे गए हैं। ऑपरेशन खत्म होने के बाद मारे गए नक्सलियों के नाम और संख्या की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
“वर्तमान में सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।यह मुठभेड़ जिले में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।