छत्तीसगढ़

गरियाबंद BJP का बूथ विजय संकल्प तेज: नगर पालिका अध्यक्ष मेमन बोले- 400 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य, अपने बूथ से दिलाएंगे लीड

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में 30 मार्च से भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान शुरू हो गया। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और बूथ में भाजपा का झंडा लगाएंगे। इसी कड़ी में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने अपने घर की छत पर भाजपा का झंडा लगाया।

Gariaband BJP booth victory resolution campaign: साथ ही उन्होंने अपने बूथ से लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 से अधिक मतों से लीड दिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर नपा अध्यक्ष मेमन ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रत्येक बूथ में विजय संकल्प अभियान मनाने के निर्देश दिए।

घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे कार्यकर्ता

Gariaband BJP booth victory resolution campaign: इसके तहत प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे। इसके साथ ही लाभार्थी से मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी भी देंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से भी अपने अपने घर में भाजपा का झंडा लगाने की अपील की।

जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे

Gariaband BJP booth victory resolution campaign: नपा अध्यक्ष मेमन ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का लक्ष्य दिया है। इसके लिए एक एक कार्यकर्त्ता तैयार है। प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ता चुनाव को लेकर जुट गए हैं।

Gariaband BJP booth victory resolution campaign: विजय बूथ का संकल्प लेने के साथ ही कार्यकर्ता कमर कस के चुनावी संग्राम में उतर जाएंगे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जन जन तक पहुंचाएंगे।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button