बड़वानी में 30 घायलों से मिले पूर्व मंत्री: परिजनों को दिया मदद का भरोसा, हादसे में एक बच्ची की हो गई थी मौत

Former cabinet minister met 30 injured in Barwani: पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली।
Former cabinet minister met 30 injured in Barwani: पटेल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित और त्वरित उपचार के निर्देश दिए।
इसके बाद पूर्व मंत्री जुनाझिरा गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पटेल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे सभी घायलों और मृतक परिवार के साथ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
Former cabinet minister met 30 injured in Barwani: पटेल ने आश्वासन दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मिलेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि तत्काल पीड़ित परिवारों को दी जाएगी।
Former cabinet minister met 30 injured in Barwani: बता दें कि बड़वानी में जूना झिरा गांव के पास शुक्रवार शाम को बस दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में 16 माह की एक बच्ची की मौत हो गई थी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS