Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया

: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की फुलप्रूफ व्यवस्था: आज से धान खरीदी केंद्रों में लगेगी किसानों की भीड़, जानिए आपके जिले का क्या है हाल ?

MP CG Times / Wed, Nov 13, 2024

Festival of Paddy Procurement in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का पर्व यानि धन तिहार आज यानि 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। धान खरीदी की प्रक्रिया 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। यह धान कुल 33 जिलों में खरीदी जा रही है। राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया है।

festival of paddy procurement in Chhattisgarh: राज्य सरकार इस बार प्रदेश में 2058 सहकारी समितियों और 2739 धान खरीदी केंद्रों के जरिए धान खरीदी की बात कह रही है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। धान खरीदी के लिए टोकन सिस्टम festival of paddy procurement in Chhattisgarh: इस बार धान खरीदी के लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था की गई है। किसानों ने कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के जरिए धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम भी लागू किया गया है। festival of paddy procurement in Chhattisgarh: सरकार ने धान खरीदी के लिए सीमांत और लघु किसानों के लिए टोकन की भी व्यवस्था की है। सीमांत एवं लघु किसानों को अधिकतम दो टोकन दिए जाएंगे। इसके अलावा बड़े किसानों को धान खरीदी के लिए अधिकतम तीन टोकन मिलेंगे। धान खरीदी केंद्र पर कैसी है व्यवस्था? festival of paddy procurement in Chhattisgarh: धान खरीदी के लिए राज्य में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन लगाई गई है। जिसके जरिए धान खरीदी की जाएगी। इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों पर कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू की व्यवस्था की गई है। festival of paddy procurement in Chhattisgarh: केंद्र पर बायोमेट्रिक मशीन, बारदाने की व्यवस्था, सीसीटीवी लगाने, किसानों के बैठने की व्यवस्था और पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। धान खरीदी के लिए राज्य में 4.02 लाख गठान बारदाने खरीदने की भी मंजूरी दी गई है। रायगढ़ में धान खरीदी की व्यवस्था पूरी कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने रायगढ़ में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने मीडिया को बताया कि इस साल रायगढ़ में 69 समितियों के 105 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। रायगढ़ जिले से लगे इलाकों में 13 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जो धान के अवैध परिवहन पर नजर रखेगी। 24 घंटे निगरानी दल तैनात किया गया है। धान खरीदी केन्द्रों की समितियों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है। जिले में संचालित 69 सहकारी समितियों में अपेक्स बैंक के माध्यम से माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान धान खरीदी का पैसा निकाल सकेंगे। धान खरीदी को लेकर किसानों में काफी उत्साह है। प्रति एकड़ किसानों से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इस बार रायगढ़ में कुल 5.95 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। गरियाबंद में धान खरीदी की क्या है व्यवस्था? गरियाबंद में इस वर्ष धान खरीदी के लिए कई स्तर पर व्यवस्था की गई है। यहां 67 समितियों के अंतर्गत 90 केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी प्रक्रिया में 4341 नए किसानों सहित कुल 90771 किसान शामिल होंगे। festival of paddy procurement in Chhattisgarh: गरियाबंद जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमेट्रिक डिवाइस, हाइग्रोमीटर, कलर, सुतली, कम्प्यूटर और प्रिंटर की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता पर अधिकारियों से चर्चा की है। धान की अवैध खरीद-फरोख्त रोकने के लिए गरियाबंद के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सूरजपुर में धान खरीदी की फुलप्रूफ व्यवस्था festival of paddy procurement in Chhattisgarh: सूरजपुर में भी धान खरीदी की व्यवस्था फुलप्रूफ है। यहां 64 हजार 626 किसानों ने पंजीयन कराया है। कुल 54 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। धान तिहार शुरू होने को लेकर किसानों में खुशी का माहौल है। festival of paddy procurement in Chhattisgarh: सूरजपुर जिला सरगुजा का महत्वपूर्ण जिला है। यहां धान के साथ-साथ कई अन्य फसलों की खेती की जाती है। यहां किसान फूलों की खेती और सब्जी की खेती भी करते हैं। यहां बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन कराया है। धान खरीदी को लेकर किसान उत्साहित नजर आ रहे हैं। जगदलपुर में धान खरीदी से जुड़ी जानकारी festival of paddy procurement in Chhattisgarh: जगदलपुर में धान खरीदी के लिए कुल 79 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर हरिस एस ने यहां धान की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। जगदलपुर से लगे सीमावर्ती इलाकों में उड़नदस्ता टीम तैनात की गई है। festival of paddy procurement in Chhattisgarh: इसके साथ ही धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए विशेष जांच दल भी बनाए गए हैं। किसानों को ऑफलाइन टोकन लेने को कहा गया है। ये टोकन तुम्हारे द्वार मोबाइल एप से लेने को कहा गया है। festival of paddy procurement in Chhattisgarh: जगदलपुर के खरीदी केंद्रों पर कुल 11853 गठान बारदाने की व्यवस्था की गई है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदा जाना है। इसे लेकर किसानों में दोगुनी खुशी है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन