स्लाइडर

MP NEWS: बेटे की आंखों के सामने पिता की मौत, जानिए कैसे निगल गई नदी ?

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के मोहगांव में मछली पकड़ते समय एक मछुआरे की सर्पा नदी में डूबने से मौत हो गई। जिस वक्त मछुआरा नदी में डूबा उस समय उसका बेटा वहीं मौजूद था, और पिता ने बेटे की आंखों के सामने ही जान गवां दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पांढुर्णा के अंबेडकर वार्ड में रहने वाला नामदेव वाहने (48) अपने पुत्र दुर्गेश वाहने (25) के साथ मोहगांव की सर्पा नदी में मछली पकड़ने गया था।

नामदेव वाहने ने नदी में जाल बिछाया था कुछ देर बाद उसमें मछली फंस गई। मछुआरा मछली को जाल में से निकालने नदी में उतरा था। इसी दौरान उसका पैर जाल में फंस गया, जिसके चलते वह डूबने लगा, पैर में जाल फंसा होने के चलते वह तैर नहीं सका और सर्पा नदी में डूबने से मौत हो गई।

Source link

Show More
Back to top button