
Fameshwari becomes Chhattisgarh first Agniveer: छत्तीसगढ़ की गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने अपनी मेहनत और दृढ संकल्प से यह साबित कर दिया कि लड़कियां भी देश सेवा के लिए जान की बाजी लगा सकती हैं।
Fameshwari becomes Chhattisgarh first Agniveer: देश सेवा की भावना ही अपने आप में रोमांच पैदा कर देती हैं। इसी रोमांच के साथ एक बेटी ने अग्निवीर महिला पुलिस में सफलता पाकर राज्य का मान सम्मान बढ़ाया है।
अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) भर्ती का परिणाम 24 मार्च, 2025 को घोषित कर दिया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की एक महिला चुनी गई हैं, जो कि भारतीय सेना में अग्निवीर महिला पुलिस के तौर पर जाने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला बनी हैं।
Fameshwari becomes Chhattisgarh first Agniveer: यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक और गर्व का दिन है। फामेश्वरी यादव से प्रेरणा पाकर राज्य की अन्य महिलाएं प्रोत्साहित होंगी। भविष्य में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय सेना में चयनित होकर, देश सेवा में प्रतिभागी बनेंगी।
Fameshwari becomes Chhattisgarh first Agniveer: सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधिकारियों द्वारा फामेश्वरी यादव को पुरष्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। फामेश्वरी यादव की ट्रेनिंग 01 मई, 2025 से सेना मिलिट्री पुलिस सेंटर, बेंगलुरू (कर्नाटक) में शुरु होगी।