ट्रेंडिंगदेश - विदेशनई दिल्लीस्लाइडर

Delhi Election Date 2025: दिल्ली में 5 फरवरी से वोटिंग, डेढ़ करोड़ वोटर्स के लिए बनाए जाएंगे 33 हजार बूथ, जानिए कब आएंगे नतीजे ?

Delhi Election Date 2025 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Schedule Update: दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे। नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। यह जानकारी मंगलवार को चुनाव आयोग ने दी।

Delhi Election Date 2025 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Schedule Update: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश की राजधानी में 1.5 करोड़ मतदाताओं के लिए 33 हजार बूथ बनाए गए हैं। इनमें 83.49 लाख पुरुष और 79 लाख महिला मतदाता हैं। 2.08 लाख नए मतदाता हैं। 830 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों पर 30 मिनट तक तथ्यों के साथ सफाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाता बढ़ाने और एक वर्ग विशेष को निशाना बनाने के आरोप गलत हैं।

Delhi Election Date 2025 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Schedule Update: चुनावी प्रक्रिया पूरी होने में समय लगता है। यह सब एक तय प्रोटोकॉल के तहत होता है। राजीव कुमार ने 3 शायरी भी सुनाई।

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। इसके चलते 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

Delhi Election Date 2025 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Schedule Update: 2020 के विधानसभा चुनाव की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। 8 फरवरी 2020 को सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए थे।

Delhi Election Date 2025 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Schedule Update: 2020 में आम आदमी पार्टी (आप) को 53.57% वोटों के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे।

Delhi Election Date 2025 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Schedule Update: वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले लेकिन पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

दिल्ली में 33 हजार 330 मतदान केंद्र

राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 33 हजार 330 मतदान केंद्र हैं। हम राजधानी में बूथों को सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे। हम आपके अनुभव को सुखद बनाने का प्रयास करेंगे। सक्षम ऐप में दिव्यांग मतदाता सब कुछ चेक कर सकते हैं, सुविधाओं के बारे में जान सकते हैं।

Delhi Election Date 2025 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Schedule Update: 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर बैठे मतदान करने के लिए फॉर्म 12डी वितरित किया जाएगा। वोटर हेल्पलाइन के जरिए ऑनलाइन अपना नाम चेक करें। मतदान केंद्र चेक करें।

Delhi Election Date 2025 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Schedule Update: वहां बीएलओ का नंबर है। उससे बात करें। अगर कोई गड़बड़ी दिखे तो सी-विजिल पर रजिस्टर करें और हमें बताएं। हम तुरंत जवाब देंगे।

Delhi Election Date 2025 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Schedule Update: हम यह सब 100 मिनट के अंदर कर देंगे। आपराधिक पृष्ठभूमि वालों का ब्योरा उपलब्ध रहेगा। आप भी इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए सुविधा पोर्ट, सभी सुविधाएं ऑनलाइन मांगें। प्रचार पर ध्यान दें, दफ्तरों के चक्कर न लगाएं। पहले आवेदन करें और पहले सुविधाएं पाएं।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button