छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

कॉन्स्टेबल ने ASI को 18 गोलियां से भून डाला: पहली बुलेट माथे पर फिर 15 सीने में धंसी, जानिए क्यों कातिल बना ITBP का जवान ?

Constable shot ASI with 18 bullets: रायपुर के मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में एक कांस्टेबल ने इंसास राइफल से एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। कांस्टेबल ने पहली गोली एएसआई के माथे पर और 15 गोलियां सीने पर मारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर मारी।

Constable shot ASI with 18 bullets: घटना सुबह 9 बजे की है। सुबह की परेड के दौरान एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया द्वारा डांटे जाने पर कांस्टेबल सरोज कुमार ने गुस्से में गोली चला दी।

Constable shot ASI with 18 bullets: घटना की सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आईटीबीपी की 38वीं बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

दोनों आईटीबीपी बटालियन में ही रहते थे

Constable shot ASI with 18 bullets: आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। मृतक एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा का रहने वाला था।

Constable shot ASI with 18 bullets: दोनों रायपुर में आईटीबीपी 38बी बटालियन की कॉलोनी में रहते थे। आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार के 5 और 3 साल के दो बेटे हैं। आरोपी परिवार के साथ ही रहता था।

3 दिन पहले भी हुआ था विवाद

Constable shot ASI with 18 bullets: आईटीबीपी में मौजूद जवानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 3 दिन पहले भी कांस्टेबल सरोज कुमार को एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया ने उसके टर्न आउट (वर्दी) को लेकर डांटा था।

Constable shot ASI with 18 bullets: सोमवार सुबह भी देवेंद्र सिंह ने कांस्टेबल को इसी बात पर डांटा था, इसलिए वह न सिर्फ नाराज था, बल्कि डरा हुआ भी था। परेड के बाद वह बटालियन के अंदर अपने घर पहुंचा। उसने घर पर अपनी पत्नी से भी बात नहीं की।

Constable shot ASI with 18 bullets: नाश्ता करने के बाद वह इंसास राइफल लेकर घर से निकल गया। कांस्टेबल सरोज कुमार ने घर से कुछ दूरी पर एएसआई दहिया को देखा। एएसआई को लगा कि कांस्टेबल सुबह अपनी गलती की माफी मांगने उसके पास आया है।

फिर से गाली सुनकर कांस्टेबल भड़क गया

Constable shot ASI with 18 bullets: इस दौरान एएसआई दहिया ने उसे फिर से गाली दी। एएसआई दहिया की गाली सुनकर कांस्टेबल ने पहली गोली माथे पर मारी। गोली लगते ही एएसआई दहिया गिर पड़े। इसके बाद गुस्साए कांस्टेबल ने उनके सीने और पीठ पर 17 राउंड फायर किए।

जानकारी देने से बचते रहे आईटीबीपी के अधिकारी

Constable shot ASI with 18 bullets: कैंप के अंदर हुई घटना के बाद अधिकारियों ने मुख्य गेट को सील कर दिया। आईटीबीपी के अधिकारियों के अलावा सिर्फ पुलिस को ही कैंप के अंदर प्रवेश दिया गया।

Constable shot ASI with 18 bullets: घटना की जानकारी देने से आईटीबीपी के अधिकारी बचते नजर आए। पुलिस ने सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जांच की। इसके बाद कांस्टेबल सरोज कुमार को हिरासत में ले लिया गया।

कैंप परिसर से जवान को हिरासत में लेने के दौरान दस्तावेजों को लेकर पुलिस अधिकारियों और आईटीबीपी अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया।

Constable shot ASI with 18 bullets: इसके बाद खरोरा के पुलिस अधिकारी जवान को हिरासत में लेकर चले गए। साथ ही एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button