छत्तीसगढ़स्लाइडर

कांग्रेस अधिवेशन live : रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम भूपेश बघेल रहे मौजूद

11:31 AM, 25-Feb-2023

मल्लिकार्जुन खरगे अधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मैं गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में चारो तरफ नफरत का माहौल। 

   

10:45 AM, 25-Feb-2023

नेताओं के स्वागत के लिए बिछाई गईं फूलों की पंखुड़ियां

कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए रायपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं के स्वागत के लिए सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गई।

 

10:39 AM, 25-Feb-2023

अधिवेशन को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। अधिवेशन में आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधित करेंगे। संगठन का संविधान बदलने पर भी आज चर्चा होगी।

 

10:22 AM, 25-Feb-2023

कांग्रेस अधिवेशन live : रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम भूपेश बघेल रहे मौजूद

प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर

कांग्रेस पार्टी का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायपुर पहुंची। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

Source link

Show More
Back to top button