डिंडौरी में कांग्रेस नेता ने कांग्रेस नेत्री से की छेड़खानी: कहा- पैसों के बदले क्या दोगी, विरोध करने पकड़ा हाथ, बेटे ने कहा क्या उखाड़ लोगी ?

गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में कांग्रेस नेता पर कांग्रेस नेत्री से छेड़खानी समेत आपत्तिजनक शब्द और हाथ पकड़ने समेत बेटे के द्वारा गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। यह घटना इन दिनों डिंडौरी जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में अपराध भी दर्ज हो गया है। चर्चा है कि जब कांग्रेस के नेता से कांग्रेस नेत्री ही असुरक्षित है तो बाकी महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी….? कांग्रेस नेता की इस हरकत से लोंगो में रोष है।
दरअसल, यह घटना विगत दिनों की है। डिंडौरी कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष जावेद इकबाल पर स्वयं के मकान में महिला कांग्रेस अध्यक्ष से पैसों के बदले क्या दोगी कहकर आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप लगा है ? इसके अलावा हाथ पकड़ने को लेकर विरोध करने पर पुत्र पर क्या उखाड़ लोगी कहने का आरोप है।
बाप बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत
पीड़िता ने घटना की शिकायत कोतवाली थाना में की थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष जावेद इकबाल और पुत्र सुहेल खान के विरूध्द मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
ये है पूरा मामला
कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मिंगड़ी निवासी रेशमी टांडिया पति बृजेश कुमार टांडिया ने उक्त मामले को लेकर कोतवाली थाना में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अनावेदक जावेद इकबाल के द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील शब्द बोलने औक सुहेल खान ने गाली गलौज की है।
मीडिया और भीड़ के सामने बेइज्जती की
रेशमी टांडिया ने शिकायत में बताया कि वर्तमान में कांग्रेस के महिला अध्यक्ष के पद पर हूं। चुनाव प्रचार के लिए जावेद के घर आना – जाना होता था, लेकिन 08 नवंबर को जावेद अपने घर के बाहर मीडिया और भीड़ के सामने बेइज्जती से बात की, फिर घर के अन्दर ले जाकर मुझसे पैसों के बदले क्या दोगी और आपत्तिजनक शब्द बोलकर चरित्र को गिराने की कोशिश की।
क्या उखाड़ लोगी जैसे शब्दों का प्रयोग
महिला का आरोप है कि इसका विरोध करने से हाथ पकड़कर और छेडछाड़ की गई है। इसके साथ ही इनके विरोध करने कर मैं कुछ बोली तो उसका छोटा पुत्र सुहेल खान के द्वारा गाली गलौज करते हुए क्या उखाड़ लोगी जैसे शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
उन्होंने बताया कि इस घटना से मैं पूरी तरह से टूट गई और मानसिक स्थिति फांसी लगाने तक हुई है। उक्त मामले को लेकर पुलिस ने पिता – पुत्र पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक