छत्तीसगढ़स्लाइडर

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में संदिग्ध नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पुलिस के लिए मुखबिरी करने का था संदेह

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि पीड़ित जयराम कश्यप को मालेवाही पुलिस थाना क्षेत्र में पाया गया। उसका गला घोंटा गया था। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात नक्सलियों का एक समूह गुट कश्यप के गांव आया और उसे अपने साथ ले गया। शुक्रवार दोपहर को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। 

पुलिस ने शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पैम्फलेट में संदेह व्यक्त किया गया था कि वह एक पुलिस मुखबिर था। पर पुलिस ने कहा कि कश्यप पुलिस का खबरी नहीं था। जांच चल रही है। 

Source link

Show More
Back to top button