छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

मजाक उड़ाने पर युवक का मर्डर: नशे की हालत में बाइक से गिरा, कमेंट करने पर विवाद, दोस्तों को बुलाकर मार दिया चाकू

Chhattisgarh Raipur Murder of youth for making fun: छत्तीसगढ़ के रायपुर में खिल्ली उड़ाकर हंसने की वजह से एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नशे की हालत में बाइक से गिरने पर युवक पर उसने मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया था। इसी बात से चिढ़कर बाइक सवार युवक ने अपने दोस्तों को बुला लिया। जिन्होंने मिलकर उसे मार डाला। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे प्रवीण यादव बाइक चलाते हुए सरोना इलाके से गुजर रहा था। वो नशे में था। जिस कारण बाइक से गिर गया। वहां पर अभय नेताम (मृतक) खड़ा था। उसने खिल्ली उड़ाते हुए प्रवीण पर कमेंट कर दिया।

दोस्तों ने मिलकर पीठ और पेट में गोद चाकू

इस बात से प्रवीण नाराज हो गया। उसकी अभय के साथ बहसबाजी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद अभय अपने दोस्तों को बुला लिया। करीब 5 लड़के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने मिलकर अभय के पेट और पीठ पर चाकू से वार कर दिया।

जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस को सूचना मिलने पर घायल युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपी पकड़ाए

इस मामले में डीडी नगर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी प्रवीण यादव, उसके दोस्त पुरुषोत्तम यादव, करण नायक और प्रेम यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम सामने आने के बाद उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button