
Chhattisgarh Raipur 3-year-old girl raped: राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 13 साल के पड़ोसी ने 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए हैं। घटना मोवा-पंडरी थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत गंभीर है, उसे कालीबाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। उसे भी इलाज के लिए पंडरी अस्पताल लाया गया।
नाबालिग आरोपी पड़ोस में ही रहता है
एनजीओ के सदस्य प्रीतम महानंद ने बताया कि घटना पुरानी मंडी के पास चंद्रशेखर नगर में हुई। लड़की अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। अचानक वह उठकर बाहर चली गई। इस दौरान नाबालिग पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब माता-पिता की नींद खुली तो वे बाहर आए। तब लड़की रोती हुई दिखी, लड़की के कपड़े भी खराब थे।
लोगों ने नाबालिग को पकड़ लिया
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। मौके पर पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगों का आरोप है कि थाना प्रभारी को फोन करने की कोशिश की गई। इस दौरान उनका नंबर बंद बताने लगा। यह भी कहा जा रहा है कि परिजनों के बयान लेने के बाद भी लड़की को अस्पताल में परेशान किया जा रहा है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS