छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगस्लाइडर

रेलवे अंडरब्रिज के गड्ढे में गिरा बाइक VIDEO: युवक बाइक के साथ गटर में घुसा, सड़क पर पानी भरने से नहीं दिखा गड्ढा

Chhattisgarh Raigarh Railway underbridge bike rider fell into gutter VIDEO: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज पार करते समय एक युवक बाइक समेत गटर के गड्ढे में गिर गया। बारिश के कारण नाले का गंदा पानी आरयूबी के अंदर भर गया। जिससे गटर का चैंबर अपनी जगह से खिसक गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। किसी तरह युवक को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाइक गटर के अंदर चली गई।

बताया जा रहा है कि युवक सक्ती का रहने वाला है। वह रायगढ़ में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आया था। हादसे में उसके सिर में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में आरयूबी को बंद कर दिया गया रविवार शाम से रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज को बंद कर दिया गया है। चैंबर का ढक्कन दोबारा गिरने से बचाने के लिए निगम की ओर से नाले की सफाई की गई।

हर बार की यही समस्या

बताया जा रहा है कि अब नाले के ढक्कन के नीचे सपोर्ट लगाने का काम चल रहा है। यह काम कब पूरा होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हर बार यही समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद हर बार इस तरह की समस्या होती है। नाले का गंदा पानी घुटनों तक पुल के अंदर बहने लगता है। इसके बाद भी कई लोग इसे पार करने की कोशिश करते हैं। बताया जा रहा है कि नाले में गिरे युवक को भी पुल पार करने से मना किया गया था।

आज सुबह से काम शुरू हुआ

वार्ड क्रमांक-18 के पार्षद प्रतिनिधि दिबेश सोलंकी ने बताया कि पुल रविवार शाम से बंद है। सोमवार सुबह से काम शुरू हो गया है। ढक्कन के नीचे सपोर्ट बहुत जरूरी है। यह पहला चैंबर है, जिसमें दिक्कत आ रही है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।

आधे शहर का पानी इससे होकर गुजरता है

नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि पुल रेलवे का है और उस पुल के नीचे से जो नाला गुजरता है, उसमें आधे शहर का पानी आता है। पुल पार कर रहे युवक को भी मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माना। रेलवे ने पुल को बंद कर दिया है। बाहर यह भी लिखा है कि यह आम लोगों के आवागमन का रास्ता नहीं है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button