छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

एक ही परिवार के 3 लोगों के शव मिले: महिला और डेढ़ साल की बेटी घर में जिंदा जली, पति का शव पेड़ से लटका मिला

Chhattisgarh Raigarh 3 bodies of a family found: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक घर में महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी को जिंदा जला दिया गया। महिला के पति का शव भी घर से कुछ दूर पेड़ से लटका मिला। यह घटना गुरुवार देर रात कामतरा गांव में हुई। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुरेश कुमार गुप्ता, पत्नी चांदनी गुप्ता और बेटी आकांक्षा गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच व पूछताछ कर रही है।

विवाद के बाद जिंदा जलाकर फांसी लगाने की आशंका

घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। सुरेश गुप्ता घर में बीड़ी-सिगरेट की दुकान चलाते थे और पेट्रोल भी बेचते थे। एसडीओपी धर्मजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने बताया कि 3 शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची है और लोगों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि सुरेश का अपनी पत्नी से खाना मांगने को लेकर विवाद हुआ होगा और घर में आग लगाने के बाद सुरेश ने बाहर जाकर फांसी लगा ली।

महिला के पिता ने कहा- यह एक हादसा है

हालांकि मृतका के पिता प्रेम अग्रवाल का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध थे। बुधवार को सुरेश गुप्ता अपनी पत्नी चांदनी और बेटी आकांक्षा के साथ उसके मायके से लौटे थे। महिला के पिता का यह भी कहना है कि उनके दामाद ने उन्हें जानबूझकर नहीं जलाया। हो सकता है कि यह एक हादसा हो।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button