छत्तीसगढ़देश - विदेशनई दिल्लीस्लाइडर

छत्तीसगढ़ में 2 मंत्रियों वाली सीटों पर हारी बीजेपी: CM साय, डिप्टी CM समेत 11 मंत्रियों की दांव पर थी साख, जानिए कैसे 10 सीटों पर साफ हुई कांग्रेस ?

Chhattisgarh Lok Sabha Election Result 2024 Update Minister Performance Cm Vishnudev Arun Sao Vijay Sharma: लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 11 में से 10 सीटें जीती हैं। अब चर्चा इस बात की है कि सरकार में मंत्री रहे नेताओं का कितना प्रभाव था। चर्चा इस बात की भी है कि कोरबा लोकसभा से दो मंत्री आते हैं, लेकिन भाजपा वहां हार गई। वह भी तब जब प्रत्याशी सरोज पांडेय खुद पार्टी की कद्दावर नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

Chhattisgarh Lok Sabha Election Result 2024 Update Minister Performance Cm Vishnudev Arun Sao Vijay Sharma: राज्य सरकार के 12 मंत्रियों में से 11 चुनाव जीतने की भूमिका में थे। 1 मंत्री बृजमोहन अग्रवाल खुद लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। ये आंकड़े बताते हैं कि सीएम-डिप्टी सीएम समेत इन 11 मंत्रियों ने 11 लोकसभा सीटें जीतने के सपने को साकार करने के लिए कितनी मेहनत की। विधानसभा में इन भाजपा विधायकों की क्या स्थिति रही…

कोरबा: भाजपा की सरोज पांडेय 43 हजार 283 वोटों से हारी हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र से श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन विधायक हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ से विधायक हैं।

Chhattisgarh Lok Sabha Election Result 2024 Update Minister Performance Cm Vishnudev Arun Sao Vijay Sharma: कोरबा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा के विधायक हैं। एक सीट पाली तानाखार से गोम्पा के तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम विधायक हैं। कांग्रेस के फूल सिंह राठिया सिर्फ एक सीट रामपुर से विधायक हैं। 2019 में भी कांग्रेस जीती थी, लेकिन भाजपा 26 हजार 249 वोटों से हारी थी।

कोरबा में हार के फैक्टर

मशहूर शेर- हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था…कोरबा लोकसभा सीट पर फिट बैठ रहा है। सरोज पांडेय ने इस इलाके के दौरा करने, सभाएं लेने, लोगों को अपनी बोलने की कला से अपनी तरफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मगर कोरबा के स्थानीय नेता उनके साथ पसीना बहाते कम ही दिखाई दिए।

मंत्री जी के इलाकों में क्या हुआ

  • कोरबा विधानसभा से विधायक और मंत्री लखनलाल देवांगन के क्षेत्र में भाजपा को 104182 वोट और कांग्रेस को 53714 वोट मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में कोरबा विधानसभा से भाजपा को 93221 और कांग्रेस को 58247 वोट मिले थे।
  • मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में इस बार भाजपा को 39797 और कांग्रेस को 44725 वोट मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस को 40703 और भाजपा को 45086 वोट मिले थे।

बिलासपुर: तोखन लाल साहू 164558 वोटों से जीते

राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर लोकसभा से आते हैं। वे इस लोकसभा के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस लोकसभा सीट से भाजपा के तोखन लाल साहू ने कांग्रेस के देवेंद्र को 164558 वोटों से हराया है।

  • यहां की 9 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा का कब्जा है।
  • लोरमी विधानसभा से भाजपा को 72486 और कांग्रेस को 72002 वोट मिले हैं।
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव के इस क्षेत्र में महज 484 वोट भाजपा को अधिक मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में लोरमी से भाजपा को 71081 और कांग्रेस को 50075 वोट मिले थे। तब भाजपा को 21006 वोट अधिक मिले थे।
  • पिछला लोकसभा चुनाव बिलासपुर से अरुण साव ने जीता था और सांसद बने थे। मंत्री बनने के बाद उन्होंने सांसदी छोड़ दी थी।

दुर्ग : विजय बघेल 4 लाख 38 हजार 226 वोटों से जीते
ये लोकसभा क्षेत्र ऐसा है जहां से एक मंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री आते हैं। इस लोकसभा क्षेत्र को भाजपा ने जीत लिया है। पिछली बार भी इस सीट से सांसद विजय बघेल ही थे।

  • इस बार विजय बघेल ने 438226 वोट से कांग्रेस को हराया है।
  • इस लोकसभा क्षेत्र के नवागढ़ विधानसभा से मंत्री दयालदास बघेल विधायक हैं।
  • मंत्री दयालदास के विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा को 71412 और कांग्रेस को 111912 वोट मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में नवागढ़ से भाजपा को 95090 और कांग्रेस को 56940 वोट मिले थे।
  • पाटन से विधायक पूर्व CM भूपेश बघेल के क्षेत्र में भाजपा को 72424 और कांग्रेस को 97067 वोट मिले हैं।

राजनांदगांव : संतोष पांडेय 44 हजार 411 वोट से जीतकर दूसरी बार सांसद बने​​​​​​​
भाजपा के संतोष पांडे दूसरी बार यहां से सांसद बनने जा रहे हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भूपेश बघेल को 44411 वोटों से हरा दिया है। पूर्व CM के यहां से सांसद का चुनाव लड़ने की वजह से ये सीट चर्चा में रही। प्रदेश के डिप्टी CM विजय शर्मा इसी लोकसभा से ताल्लुक रखते हैं।

  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा राजनांदगांव लोकसभा के कवर्धा विधानसभा से विधायक हैं।
  • कवर्धा से इस बार भाजपा को 125803 और कांग्रेस को 115398 वोट मिले हैं।
  • 2019 लोकसभा में भाजपा को कवर्धा से 109126 और कांग्रेस को 102636 वोट मिले थे।
  • इस लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 5 में कांग्रेस 3 पर भाजपा के विधायक हैं।

रायगढ़ : राधेश्याम राठिया 2 लाख 40 हजार 391 वोटों से जीते (भाजपा)

  • प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी इसी लोकसभा इलाके से आते हैं।
  • कुनकुरी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं। यहां से भाजपा को इस बार भाजपा को 95124 और कांग्रेस 55257 को वोट मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में कुनकुरी से भाजपा को 85605 और कांग्रेस को 56241 वोट मिले थे।
  • रायगढ़ जहो से ओपी चौधरी विधायक हैं वहां से भाजपा को इस बार 130461 और कांग्रेस को 61039 वोट मिले हैं।
  • 2019 में रायगढ़ से भाजपा को 11997 और कांग्रेस को 65338 वोट मिले थे।
  • रायगढ़ से CM साय खुद दो बार और पिछली बार गोमती साय सांसद थीं।

सरगुजा : चिंतामणि महाराज 64 हजार 585 मतों से चुनाव जीते (भाजपा)

  • विधानसभा चुनाव के दौरान ही चिंतामणि कांग्रेस से भाजपा में आए थे।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के क्षेत्र भटगांव से भाजपा को 97973 और कांग्रेस को 81580 वोट मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में भटगांव से भाजपा को 101643 और कांग्रेस को 52027 वोट मिले थे।
  • कृषी मंत्री रामविचार नेताम के क्षेत्र रामानुजगंज ​​​​​​​से भाजपा को 103738 और कांग्रेस को 64018 वोट मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा में रामानुजगंज से भाजपा को 81719 और कांग्रेस को 55639 वोट मिले थे।
  • 2009 से अब 2024 तक यहां से भाजपा के ही प्रत्याशी जीतकर सांसद बने हैं।

रायपुर : बृजमोहन अग्रवाल 5 लाख 75 हजार वोट​​​​​​​ से जीते (भाजपा)

  • रायपुर लोकसभा में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। कांग्रेस के विकास उपाध्याय को उन्होंने 5 लाख 75 हजार वोट से हरा दिया है।
  • इस लोकसभा से एक और मंत्री चुनावी अभियान में जुटे रहे नाम है बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा।
  • इस बार बलौदाबाजार से भाजपा को 130567 और कांग्रेस को 70379 वोट मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में बलौदाबाजार से भाजपा को 109144 और कांग्रेस को 65923 वोट मिले थे।
  • रायपुर लोकसभा में इस बार मिली जीत छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनावों के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है।

बस्तर : महेश कश्यप 55 हजार 245 वोट से जीते

  • बस्तर में बीजेपी से महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55245 वोटों से हराया है।
  • बस्तर से आने वाले मंत्री केदार कश्यप के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की प्रतिष्ठा दांव पर थी।
  • बस्तर लोकसभा पिछले चुनाव में कांग्रेस के पास थी, इसबार यही वो सीट है जिसे हासिल करने में भाजपा कामयाब रही और 11 में से 10 सीटें अपने नाम की।
  • मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर के विधायक हैं, इस बार यहां से भाजपा को 59237 और कांग्रेस को 54929 वोट मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में नारायणपुर से भाजपा को 46089 और कांग्रेस को 55848 वोट मिले थे।
  • जगदलपुर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव विधायक हैं, यहां भाजपा को 92345 और कांग्रेस को 55399 वोट मिले हैं।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में जगदलपुर से भाजपा को 77156 और कांग्रेस को 59923 वोट मिले थे।
  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज यहीं से सांसद पिछली बार बने थे।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button