छत्तीसगढ़स्लाइडर

‘मंत्रियों का इस्तीफा भ्रष्टाचार पर जीत’: BJP प्रदेश अध्यक्ष साव बोले-सिसोदिया को जमानत नहीं मिलना आप पर तमाचा

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि, सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिलना आप के मुंह पर तमाचा है। वहां के मंत्रियों का इस्तीफा भ्रष्टाचार पर भाजपा की जीत है। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली में मनीष सिसोदिया को लेकर हुए घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लगातार लड़ाई लड़ रही है। जिसके फलस्वरूप केजरीवाल सरकार के एक मंत्री सत्येंद्र जैन नौ महीने से जेल की हवा खा रहे हैं और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री भी गिरफ्तार हुए हैं। आज हुआ इन दोनों भ्रष्ट मंत्रियों का इस्तीफा भाजपा की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की एक बड़ी जीत है। भाजपा लड़ती रहेगी। जनता की आवाज उठाती रहेगी। भ्रष्टाचारी कितना भी चिल्लाए, पर अंत में जीत सत्य की ही होती है।

Source link

Show More
Back to top button