
Bilaspur 2 friends gang-raped a 13 year old student: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 13 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है। पड़ोस में रहने वाले लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की जानकारी परिवार को दी। जिसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी पड़ोस में किराए पर रहता था
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनोद उर्फ बौला निर्मलकर तखतपुर के आजादपारा का रहने वाला है। वह उनके पड़ोस में किराये के मकान में रहता था और प्राइवेट नौकरी करता था। इस दौरान उनकी बेटी से बात होती रहती थी।
आरोपी की नियत बेटी पर खराब हो गई
पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं। परिवार के लोग घर से बाहर थे। इसी बीच आरोपी की नियत बेटी पर खराब हो गई और उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना एक सप्ताह पहले की है। शिकायत के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका दोस्त फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS