छत्तीसगढ़जुर्मट्रेंडिंगस्लाइडर

नशे में धुत लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO: एक-दूसरे को उठा-उठाकर पटका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Chhattisgarh Ambikapur drunk girls fight with each other video: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में नशे में धुत लड़कियों ने जमकर हंगामा किया। बारिश में दो लड़कियां आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। जब लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। लड़कियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो गांधी नगर क्षेत्र के साईं मंदिर तिराहे बजरंग होटल के सामने का है। इस दौरान लड़कियों ने दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ दिया। लड़कियों के इस ड्रामे का लोगों ने वीडियो बना लिया। मारपीट के दौरान अंबिकापुर-बनारस हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी थी।

दोनों को सखी सेंटर ले गई पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों लड़कियों को सखी सेंटर ले गई। हालांकि, दोनों इतने नशे में थे कि ठीक से कुछ भी नहीं बोल पा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की

पुलिस ने हंगामा कर रही लड़कियों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद उसे थाने लाकर उसके परिजनों और नाम-पते के बारे में पूछताछ की गई। लेकिन लड़कियां इतनी नशे में थीं कि ठीक से जवाब नहीं दे पाईं। हालात को देखते हुए पुलिस ने लोगों और लड़कियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

परिजनों को सूचना दे दी गई है

गांधीनगर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं और लंबे समय से अंबिकापुर में रह रहे हैं। उनके परिवार के सदस्य सरगुजा जिले में अन्यत्र रहते हैं। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button