CGPSC scam Woman officer Aarti Vasnik arrested: सीजीपीएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने परीक्षा कंट्रोलर रहीं आरती वासनिक को गिरफ्तार कर लिया है। अभी 2 दिन पहले ही सीबीआई की टीम ने आरती के राजनांदगांव स्थित घर पर छापा मारा था। चर्चा है कि महिला अधिकारी आरती के खिलाफ सीबीआई को कुछ अहम सबूत मिले हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आरती के भी घोटाले में शामिल होने का शक है। सीबीआई की टीम महिला अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। इससे पहले सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष तमन सोनवानी और छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल दोनों जेल में हैं।
171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
सीजीपीएससी परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री परीक्षा 13 फरवरी 2022 को हुई थी। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को आयोजित मुख्य परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। साक्षात्कार के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई।
जानिए क्या है पूरा विवाद?
सीजीपीएससी-2019 से 2022 की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में ईओडब्ल्यू और अर्जुन्दा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीएससी ने 2020 में 175 और 2021 में 171 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इन भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेस नेताओं और नौकरशाहों के बच्चों की नौकरी लगवा दी है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS