छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

महिला ने किया सुसाइड: बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, 2 साल पहले किया था प्रेम विवाह, 2 महीने से डिप्रेशन में थी

जगदलपुर में एक विवाहित महिला ने सुसाइड कर लिया। उसका शव उसके मायके में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि महिला ने 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था। वह पिछले 2 महीने से डिप्रेशन में थी और अपने मायके में रह रही थी। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम काजल सोनी है, जो संतोषी वार्ड की रहने वाली थी। कुछ साल पहले उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। दोनों की शादी 2 साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि उसका पति किसी काम के सिलसिले में अक्सर आता-जाता रहता था। महिला पिछले 2 महीने से अपने मायके में रह रही थी।

बंद कमरे में फांसी लगा ली

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पति से विवाद होने की वजह से मायके गई थी या कोई और वजह थी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले उसके मायके में कोई नहीं था। वह घर में अकेली थी। इसी बीच उसने घर के सभी दरवाजे बंद कर लिए और फिर अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे

बताया जा रहा है कि जब उसकी बहन घर पहुंची तो दरवाजा बंद था. आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. जब उसकी बहन अंदर गई तो उसने देखा कि उसकी बहन फंदे से लटकी हुई थी.

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button