वीडियो

Ranbir Alia Daughter: रणबीर-आलिया ने बेटी का नाम रखा राहा तो बॉलीवुड सितारों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया जानें क्या बोले रणवीर दीपिका

Ranbir Alia Daughter । आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्रशंसकों के लिए 24 नवंबर का दिन बेहद खास था क्योंकि इस सेलिब्रिटी जोड़ी के यहां एक प्यारी सी बच्ची ने जन्म लिया था। अब रणबीर आलिया ने की बच्ची का नामकरण भी कर दिया गया है। दरअसल रणबीर कपूर और आलिया के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा क्योंकि इसी साल दोनों ने शादी भी की और इस जोड़ी ने ब्रह्मास्त्र जैसी सुपर हिट फिल्म भी दी। साल 2022 में ब्रह्मास्त्र फिल्म ने वैश्विक स्तर पर करीब 400 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।

रणबीर आलिया ने बेटी का नाम रखा “राहा”

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। रणबीर आलिया ने इंस्टाग्राम पर इस बारे में जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने राहा नाम भी बताया। रणबीर और आलिया ने बताया कि राहा नाम का मतलब संस्कृत में कबीला और बांग्ला भाषा में इसका मतलब आराम और राहत होता है। वहीं अरबी भाषा में राहा का मतलब खुशी, स्वतंत्रता या आनंद से लिया जाता है। इंस्टाग्राम पोस्ट में इस जोड़ी ने बताया कि बेटी का ये नाम उनकी दादी नीतू कपूर ने रखा है।

आलिया ने कहा कि बेटी को जब हमने पहली बार पकड़ा था तो उसके नाम के अनुरूप ही हमारे लिए वह खुशी और आनंद देने वाला पल था। आलिया ने आगे कहा कि हमें सब कुछ अच्छा महसूस हो रहा है। शुक्रिया राहा, हमारे परिवार को जीवंत करने से लिए।

रणबीर आलिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अब कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के भी रिएक्शन आने लगे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर नीतू कपूर, सोनी राजदान, श्वेता बच्चन नंदा और करीना कपूर सहित कपूर परिवार के कई परिवार के सदस्यों ने शुभकामना दी है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “गॉड ब्लेस राहा” साथ में दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। आलिया भट्ट की पोस्ट को अभिनेता दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल ने भी पसंद किया।

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आलिया भट्ट अगली बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके बाद फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग शुरू करेंगी, जहां वह प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। साथ ही आलिया गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ नेटफ्लिक्स की स्पाई फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में भी दिखाई देंगी, जो आलिया के हॉलीवुड डेब्यू होगी।

Posted By: Sandeep Chourey

 

Source link

Show More
Back to top button