Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाकों में तेंदूपत्ता का होगा नकद भुगतान, साय सरकार ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

MP CG Times

MP CG Times / Tue, Jun 18, 2024

छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाकों में तेंदूपत्ता का होगा नकद भुगतान, साय सरकार ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
Cash payment for Tendu leaves in Naxal areas of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार लोगों को नकद पैसे देगी। यह पैसे तेंदू पत्ता संग्राहकों को दिए जाएंगे। अब तक खातों में राशि ट्रांसफर करने का नियम रहा है। इस बार सरकार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नकद भुगतान करने जा रही है। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में जिलों की बैंक शाखाएं गांवों से काफी दूर हैं। साथ ही नेटवर्क जैसी कई समस्याएं भी हैं। इसके चलते सरकार ने तेंदू पत्ता संग्राहकों को नकद भुगतान करने का फैसला किया है। सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में नकद भुगतान किया जाएगा। भुगतान के लिए कैंप लगाए जाएंगे सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के हाट-बाजारों में कैंप लगाकर संग्राहकों को नकद भुगतान किया जाएगा। हालांकि इन तीन जिलों के अलावा बाकी जिलों में संग्राहकों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी श्रीनिवास राव ने बताया कि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इस निर्देश में कहा गया है कि नगद भुगतान की समस्त कार्यवाही जिला कलेक्टर के नियंत्रण में होगी। कौन से संग्राहक नगद भुगतान के लिए पात्र होंगे, इसका निर्णय कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में 17 साल की लड़की ने लगाई फांसी: कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, कैसे खुलेगा आत्महत्या का राज 15 दिन के भीतर भुगतान के आदेश हर जिले में जिला कलेक्टर और वन मंडल अधिकारी, प्रबंध संचालक, जिला यूनियन के आपसी समन्वय से हाट बाजार या अन्य स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। भुगतान के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। शिविर के दौरान संग्राहकों को आधार कार्ड जारी करने, बैंक खाता खोलने का काम भी किया जाएगा। अधिकारियों को 15 दिन के भीतर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। छत्तीसगढ़ में ट्रेन से कटकर दो भाइयों की मौत: पार्टी करने के बाद घूमने निकले थे दोनों, सुसाइड या हादसा जांच में जुटी पुलिस इस बार 5500 रुपए है दर छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता को हरा सोना कहा जाता है। राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब पिछली सरकार से ज्यादा लाभ मिलने वाला है। तेंदू पत्ता विक्रेताओं को पिछली सरकार में 4000 रुपए प्रति मानक बोरा मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 5500 रुपए कर दिया गया है। तेंदू पत्ता भी अलग-अलग किस्म का होता है। टेंडर प्रक्रिया में सरकार पत्तों की बोली लगाती है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन