जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर
अनूपपुर में चली गोली…गूंज उठा स्कूल: बंदूक दिखाते समय ट्रिगर दबा, युवक के पैर में लगी, इलाके में दहशत का माहौल

Bullet fired near Anuppur Bijuri School: अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के नव ज्योति स्कूल के पास गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में सरफराज खान नाम के युवक के पैर में गोली लगी। घायल को तुरंत मनेंद्रगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह के अनुसार, पीड़ित सरफराज खान ने बताया कि कृष केवट अवैध बंदूक का प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सरफराज के पैर में लगी।

दशहत का माहौल
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष केवट को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पीड़ित का मनेंद्रगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS