वीडियो

2611 Mumbai Attack: मुंबई आतंकी हमले की याद दिलाती है ये फिल्में जरूर देखें

मुंबई । 26/11 Mumbai Attacks Anniversary। मुंबई में आतंकी हमला को आज 14 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन लोगों के जहन में आज भी दिन याद है जब पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मिलकर आज ही के दिन अंजाब दिया था। साल 2008 में आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक 166 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें 18 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। हालांकि हमले में शामिल सभी 9 आतंकियों को मार दिया गया, इसमें एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी की सजा हुई थी। मुंबई हमले की दिल दहलाने वाली घटना पर अब तक कई फिल्में व वेब सीरिज बन चुकी है। जिन्हें देखकर उसे काले दिन आतंकियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसे याद किया जा सकता हैं। ये हैं वो फिल्में, जो 26-11 हमले की याद दिलाती हैं –

द अटैक्स ऑफ 26/11 (The Attacks of 26/11)

2008 में हुए मुंबई हमले पर बनाई गई ये पहली फिल्म है, जो गिरफ्तार किए गए आतंकी अजमल कसाब की भूमिका पर केंद्रित है। फिल्म में हमले की योजना को अच्छी तरह से दर्शाया गया है। फिल्म में नाना पाटेकर, संजीव जायसवाल, अतुल कुलकर्णी, गणेश यादव और आसिफ बसरा ने शानदार अभिनय किया है।

फैंटम (Phantom)

इस फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई है। फैंटम एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें भारत के खिलाफ आतंकी हमलों विशेषकर 26/11 अटैक के जबावी कार्रवाई को दिखाया गया है। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और उसका संरक्षण कर रहे लोगों पर पाकिस्तान में हमले की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म की पटकथा हुसैन जैदी की पुस्तक ‘मुंबई एवेंजर्स’ पर आधारित है।

स्टेट ऑफ सीज: 26/11 (State of Siege: 26/11)

ये एक वेब सीरिज है, मुंबई हमलों पर बनाई गई है। 8 एपिसोड में बनाई गई यह वेब सीरिज Zee5 प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसमें मुंबई को काले साये से बचाने की स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, मुकुल देव, विवेक दहिया और तारा अलीशा बेरी मुख्य भूमिका में है।

होटल मुंबई (Hotel Mumbai)

इसके अलावा Zee5 प्लेटफार्म पर एक और मुंबई हमलों पर आधारित वेब सीरिज है। ये है ‘होटल मुंबई’, जो एक एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है। एंथोनी मारस ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस सीरीज में देव पटेल, अनुपम खेर, अर्मी हैमर, विपिन शर्मा, नाजनीन बोनीएदी और जेसन इसहाक ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में बताया गया है कि कैसे शेफ और होटल कर्मचारियों ने मेहमानों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन को जोखिम में डाला था।

ताज महल (2015) Taj Mahal- 2015

मुंबई हमले को लेकर बनाई गई ये फिल्म थोड़ी हटकर है। इसमें पुलिस, सुरक्षा बल या होटल कर्मचारी की भूमिका को दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध और 26/11 पर बनी इस फिल्म में 18 साल की एक फ्रांसीसी लड़की की कहानी दिखाई गयी है, जो हमले के समय खुद को कमरे में अकेली पाती है।

शाहिद (Shahid) 2012

यह एक मुस्लिम लड़के की कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म ‘शाहिद’ में एक मुस्लिम लड़के को उनकी पहचान के चलते गिरफ्तार करके प्रताड़ित किया जाता है। कैद से आजाद होने के बाद वो लड़का बाहर आकर लॉ की पढ़ाई करता है और POTA कानून के तहत गिरफ्तार लोगों के हकों के लिए लड़ता है।

Posted By: Sandeep Chourey

 

Source link

Show More
Back to top button