छत्तीसगढ़स्लाइडर

बिलासपुर: टाइगर रिजर्व में फिर हाथियों की धमक दो झोपड़ी क्षतिग्रस्त फसल भी रौंदा

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।अचानकमार टाइगर रिजर्व में एक बार सात हाथियों का दल घूस गया है। बुधवार की रात लोरमी बफर जोन के बिजराकछार सर्किल पश्चिम डंगनिया बीट अंतर्गत ग्राम बिसौनी में दो झोपड़ी को क्षतिग्रस्त किया। इसके अलावा फसन हानि भी की। एकाएक हाथियों की धमक से ग्रामीणों के साथ- साथ वन अमला सकते में हैं। हालांकि सूचना मिलने के बाद रात में मैदानी अमले को सतर्क कर दिया गया था। पूरी रात निगरानी की गई। सुबह बफर से कोर जोन में जाने की सूचना मिली है।

यह पहली बार नहीं जब टाइगर टाइगर रिजर्व में हाथी घूसे हैं। पिछले कुछ दिनों से दल यहां से चला गया था। पर बुधवार की रात को अचानक लौट गए। यहां पहुंचते ही सबसे पहले दो झोपड़ी को क्षतिग्रस्त किया। रतनसिंह गोड़ व पहर सिंह गोड़ नाम के दो ग्रामीणों की झोपड़ियों को नुकसान पहुंचाने के बाद फसल को भी रौंदते हुए आगे बढ़ गए। जिस समय यह घटना हुई ग्रामीण झोपड़ी में ही थे। हालांकि किसी तरह जनहानि नहीं हुई। वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।

इस दौरान उन्होंने अन्य ग्रामीणों को जाकर सूचना दी। इसके बाद हाथी आने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। पूरा गांव दहशत में आ गया। किसी तरह इसकी सूचना वन अमले को दी गई। वनकर्मी रात से हाथियों की निगरानी में डटे हुए हैं। वही कुछ वनकर्मियों द्वारा ग्रामीणों को नुकसानी का आंकलन किया है। जिससे की उन्हें मुआवजा दिया जा सके। बताया जा रहा है कि हाथी पूरी रात बफर जोन में थे।

लेकिन सुबह वह टाइगर रिजर्व के कोर जोन में पहुंच गए। अभी दल सुरही रेंज में हैं। इसलिए वहां के वनकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सुरही के ग्रामीणों को भी मुनादी के जरिए सचेत किया जा रहा है की शाम को ढलने के बाद घर से बाहर न निकले।

Posted By:

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 

Source link

Show More
Back to top button