Bhupesh Baghel बनाए गए AICC महासचिव: पंजाब के प्रभारी का भी मिला जिम्मा, TS Singhdeo बन सकते हैं PCC चीफ, जानिए क्या है सियासी समीकरण ?

Bhupesh Baghel made AICC General Secretary: कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को AICC महासचिव बनाया गया है। साथ ही बघेल को पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया है।
हमने पहले ही बता दिया था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद अब टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने की भी चर्चा है। भूपेश बघेल फिलहाल दिल्ली में ही मौजूद हैं।
समीकरण जो बदलाव की वजह बने
Bhupesh Baghel made AICC General Secretary: इस समय कई समीकरण बदलाव की वजह बन रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में बड़े नेताओं के बीच खींचतान को खत्म करने और एकता बहाल करने के मकसद के लिए ये बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष को लेकर टीएस सिंहदेव के नाम की चर्चा
सियासी गलियारों में ये भी खबर है कि भूपेश बघेल को AICC में महासचिव की जिम्मेदारी देने के बाद टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा में भी कांग्रेस की परफॉर्मेंस छत्तीसगढ़ में अच्छी नहीं रही। अब राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में भी बदलाव किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS