Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी चुनावी सभा लेने गुजरात रवाना, यात्रा को उज्जैन में एक दिन का विश्राम


राहुल गांधी
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
राहुल गांधी चुनावी सभा लेने गुजरात गए हैं। वे वहां सभाएं लेने के बाद फिर उज्जैन लौट आएंगे और यात्रा गुरुवार से फिर आगर मालवा की तरफ रवाना होगी।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन की सीमा में मंगलवार सुबह पहुंची थी। राहुल ने महाकाल के दर्शन करने के अलावा बड़ी आमसभा को भी संबोधित किया। यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश से पहले भी दो दिन का विश्राम महाराष्ट्र की सीमा में लिया था। तब भी राहुल गांधी ने दो दिन गुजरात जाकर चुनावी सभाएं ली थीं। 21 नवंबर को उन्होंने सूरत और राजकोट में जाकर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया था।
240 किलोमीटर का तय करने के बाद रुकी यात्रा
बुरहानपुर से उज्जैन तक भारत जोड़ो यात्रा ने 240 किलोमीटर की दूरी सात दिन में तय की। पहले यात्रा इंदौर में एक दिन का विश्राम लेने वाली थी, लेकिन बाद में तय शेड्यूल में बदलाव करते हुए यात्रा एक दिन पहले 30 नवंबर को उज्जैन पहुंची। एक दिन के विश्राम के बाद एक दिसंबर से यात्रा फिर शुरू होगी। आपको बता दें कि बुधवार को यात्रा का 83 वां दिन है। अब तक यात्रा 36 जिलों में जा चुकी है। यात्रा श्रीनगर में खत्म होगी और अभी 1209 किलोमीटर की दूरी यात्रा को और तय करना है।