: पुष्पराजगढ़ से हीरा सिंह ने भरा नामांकन: रैली में उमड़ पड़ा जन सैलाब, श्याम बोले- फुंदेलाल ने क्षेत्र का नहीं, अपना विकास किया, ये भीड़ वोट बनकर देगी करारा जवाब
Anuppur Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ विधानसभा से बीजेपी के युवा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नोमिनशेन रैली में पुष्पराजगढ़ से भीड़ उमड़ पड़ी। जन सैलाब को देखकर लग रहा था, मानो जनता आने वाले चुनाव के लिए कोई संकेत दे रही है। राजेंद्रग्राम में सभा के दौरान मैदान में चारों ओर से खचाखच भीड़ भरी थी, जिधर देखो उधर हीरा-हीरा की गूंज सुनाई दी।
बच्चों को फ्री शिक्षा दे रही सरकार- फग्गन सिंह कुलस्ते
इस दौरान सभा में मोदी कैबिनेट के केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आदिवासियों को सबसे बड़ा सम्मान दिया। देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी महिला को बैठाया।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने की दिशा में कार्य किया।
कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ अन्याय किया- फग्गन सिंह
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने 15 महीने के अंदर झूठ और छल कपट के दम पर सत्ता में रही, लेकिन अपने वादों को पूरा नहीं की। आदिवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बंद कर दिया। नौजवान किसान गरीब के साथ अन्याय किया।
देखिए वीडियो
[video width="640" height="304" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231026-WA0044.mp4"][/video]
हीरा सिंह श्याम को वोट देकर जिताने की अपील
पुष्पराजगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम के नामांकन दाखिले में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी उत्तर प्रदेश की विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी समेत सबी बीजेपी नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।
हीरा सिंह श्याम ने क्या कहा ?
हीरा सिंह श्याम ने कहा कि पुष्पराजगढ़ के मौजूदा विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने क्षेत्र में विकास नहीं किया। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचने नहीं दिया, जिससे लोगों में नाराजगी है। यह जो जैन सैलाब आज आप देख रहे हैं, वह फुंदेलाल सिंह मार्को को वोट बनकर करारा जवाब देने आए हैं। बीजेपी विकास के मुद्दों को लेकर काम कर रही है। शिवराज सरकार में जो काम काज हुए हैं, उन्हीं मुद्दों को लेकर जनता तक जाएंगे।
भारी मतों से जीत का दावा
इस दौरान हीरा सिंह श्याम ने कहा कि पुष्पराजगढ़ की जानता मौजूदा विधायक के कामकाजों को देख चुकी है। उन्होंने क्षेत्र का कम अपना विकास ज्यादा कर लिया है। जिसे जनता भली-भांति जान चुकी है। पुष्पराजगढ़ से बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। जनता सब समझ चुकी है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां विधायक ने कुछ विकास नहीं किया है। 10 साल तक मलाई छानने का काम किया।
पुष्पराजगढ की डिटेल जानकारी
पुष्पराजगढ़ धर्म जनसंख्या
| विवरण | जनसंख्या | को PERCENTAGE |
|---|---|---|
| कुल | 230005 | 100% |
| हिंदू | 207649 | 90.28% |
| अन्य धर्म और मत | 19781 | 8.6% |
| मुसलमान | 1420 | 0.62% |
| ईसाई | 324 | 0.14% |
| जैन | 174 | 0.08% |
| सिख | 23 | 0.01% |
| बौद्ध | 14 | 0.01% |
| विवरण | शहरी | ग्रामीण |
|---|---|---|
| घरों की संख्या | 1952 | 51027 |
| कुल जनसंख्या | 8416 | 221589 |
| जनसंख्या (%) | 53.64% | 49.98% |
| पुरुष जनसंख्या | 4514 | 110836 |
| महिला जनसंख्या | 3902 | 110753 |
| लिंग अनुपात | 864 | 999 |
| साक्षरता (%) | 71.42% | 50.46% |
पुष्पराजगढ़ जनसंख्या तथ्य
| परिवारों की संख्या | 52979 |
| जनसंख्या | 230005 |
| पुरुष जनसंख्या | 115350 (50.15%) |
| महिला जनसंख्या | 114655 (49.85%) |
| बच्चों की जनसंख्या | 36539 |
| क्षेत्र | 1746.77 किमी2 |
| जनसंख्या घनत्व/किमी2 | 132 |
| लिंग अनुपात | 994 |
| साक्षरता | 51.23% |
| पुरुष साक्षरता | 60.15% |
| महिला साक्षरता | 42.24% |
| अनुसूचित जनजाति (एसटी)% | 76.84% |
| अनुसूचित जाति (एससी)% | 7.19% |
Tags :
संबंधित ख़बरें
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
दिल्ली की BJP CM बोलीं- हर भगवान राम को मारना है : रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन