स्लाइडर

MP News: अनूठे अंदाज में नमकीन बेच रहे नसीम, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा VIDEO

Bhopal News: नसीम अहमद नमकीन के पैकेट तीस रुपए में बेचने को अनूठे सुरले अंदाज में न…न…न… नमकीन के पैकेट ती…ती…ती…तीस रुपैया में …गाकर बेचते है। हाल ही में एक युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद नसीम का वीडियो पूरे देश में छा गया। नसीम एक सांस में ही अलग-अलग 25 से ज्यादा नमकीन की वैरायटी गाककर बेचते है।

53 वर्षीय नसीम अहमद शाहजहांनाबाद कुम्हार मोहल्ला में रहते है। वह पांच साल से नमकीन बेच रहे है। उनकी दो बेटिया है। वह पहले मैकेनिक का काम करते थे। इसमें घर चलाना मुश्किल हो गया था। बेटियों की पढ़ाई करना भी मुश्किल हो रहा था। बढ़ती उम्र के साथ नसीम की तबीयत खराब रहने लगी। फिर उन्होंने मैकेनिक का काम छोड़ दिया।

पत्नी नसरीन नमकीन बेचने का काम करती थी। फिर नसीम ने नमकीन बेचना शुरू किया। पहले उनको लगा कि जान-पहचान के लोग क्या कहेंगे। लेकिन उन्होंने सोचा कि बढ़ती उम्र में घर चलाने कुछ तो करना होगा। फिर पुराना स्कूटर उठाया और नमकीन बेचना शुरू कर दिया। नसीम ने बताया कि पहले वह गाने गुनगाते थे। लेकिन लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। फिर उन्होंने अलग अंदाज में अनूठे तरीके से गाकर नमकीन बेचना शुरू किया। नसीम के पास स्मार्ट फोन भी नहीं है।

नसीम बताते है कि उनकी आवाज सुनकर लोग नमकीन खरीदने घर से निकल आते है। वह रोजाना 600 से 700 रुपए तक कमा लेते है। वह इब्राहिमपुरा से नमकीन लाते है। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक पुराने शहर के घर-घर जाकर नमकीन बेचते है। नसीम 25 से ज्यादा वैरायटी के अलग-अलग नमकीन बेचते है।

Source link

Show More
Back to top button