मध्यप्रदेश

प्रेम और सादगी हैं सुख, शांति और सफलता के आधार : मंत्री डॉ. मिश्रा

[ad_1]

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रेम और सादगी को जीवन में सुख, शांति और सफलता का आधार बताया है। डॉ. मिश्रा शनिवार को दतिया में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि जीवन में विनम्रता का होना जरूरी है। जिनके पास विनम्रता की पूँजी होती है, वे निरंतर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते चले जाते हैं। विनम्रता के साथ प्रेम, सादगी और अथक परिश्रम सफलता के मार्ग को प्रशस्त करते हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा ने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह दांगी सहित वरिष्ठ नागरिक और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

[ad_2]
Source link

Show More
Back to top button