शहडोल में नवविवाहित जोड़े के शव फंदे से लटके मिले: परिजनों ने कहा- कर्ज की किस्त न चुकाने पर पिता ने बेटे और बहू को डांटा था

MP Shahdol newly married couple commits suicide by hanging: एमपी के शहडोल में नवविवाहित जोड़े के शव फंदे से लटके मिले। इनकी शादी को अभी एक साल ही हुआ है। आत्महत्या का कारण कर्ज बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार देर रात बुढ़ार के ग्राम मजीरा की है।
बोधन सिंह गोंड (25) और उनकी पत्नी उर्मिला सिंह गोंड (21) के शव उनके घर में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बोधन और उर्मिला ने किसी समूह से कर्ज लिया था। शुक्रवार रात पिता ने कर्ज की किस्त समय पर न चुकाने पर बहू और बेटे को डांटा था। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए।

दोनों के शव रस्सी से लटके मिले
काफी देर तक दोनों की आवाज नहीं आने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव रस्सी से लटके हुए थे। पुलिस को सूचना दी गई। केशवही चौकी प्रभारी आशीष झारिया मौके पर पहुंचे। झारिया ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में कर्ज चुकाने का दबाव और पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि चूंकि यह नवविवाहित जोड़े की आत्महत्या का मामला है, इसलिए एसडीओपी और तहसीलदार को मामले की जानकारी दे दी गई है। शनिवार सुबह वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS