बीजेपी नेता की बेटी ने किया सुसाइड: 12वीं में कम नंबर आने से थी परेशान, सल्फास की गोली खाई, घबराहट होने पर मां को बताई

MP Ratlam BJP leader’s daughter commits suicide: एमपी के रतलाम के ग्राम पंचेड़ में एक छात्रा (19) ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। गोली खाने के बाद छात्रा ने अपनी मां को बताया कि उसने गोली खा ली है और उसे घबराहट हो रही है। परिजनों ने उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक छात्रा का नाम पूजा है, जो पंचेड़ नामली थाना क्षेत्र निवासी मोहनलाल चौधरी की बेटी है। छात्रा ने गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घर में गेहूं में रखी सल्फास की गोली खा ली। गोली खाने के बाद उसे घबराहट होने लगी। उसकी मां गांव में ही कहीं पास में गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो बेटे ने मां को इस बारे में बताया।

12वीं में कम नंबर आने से परेशान
परिजन उसे तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान रात 12 बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर छात्रा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12वीं में कम नंबर आने से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। मृतका के पिता भाजपा किसान मोर्चा के नामली मंडल अध्यक्ष हैं।
मृतका विज्ञान की छात्रा थी
लड़की 12वीं में विज्ञान-बायो की छात्रा थी। घर पर उसके माता-पिता, एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। नामली थाने के उपनिरीक्षक केके सिंह पटेल ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसने बताया है कि 12वीं में कम अंक आने से वह परेशान थी। उसका दो-तीन साल से इलाज भी चल रहा था। गोली खाने के बाद उसने मां को बताया था। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS