मध्यप्रदेशस्लाइडर

शहडोल में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा: झींकबिजुरी के बाद धनपुरी में भी मृत कौवे मिले, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी जानकारी

MP Shahdol Threat of bird flu increased: एमपी के शहडोल जिले में बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। झींकबिजुरी के बाद अब धनपुरी क्षेत्र के वार्ड 17 में कई मृत कौवे मिले हैं। स्थानीय निवासियों ने रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अपने घरों के बाहर कई मृत कौवे देखे।

इससे पहले जैतपुर क्षेत्र में कौवों की मौत की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। झींकबिजुरी में 100 से अधिक कौवों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की टीम ने झींक गांव के 35 घरों का सर्वे किया। राहत की बात यह रही कि किसी भी घर में सर्दी-जुकाम और बुखार का मरीज नहीं मिला।

नियंत्रण कक्ष स्थापित

स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। डॉ. एसडी कंवर को जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है। मोहम्मद अशरफ और नरेंद्र वर्मा नियंत्रण कक्ष में समन्वय का काम देखेंगे। कलेक्टर करा रहे सर्वे

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आशा कार्यकर्ता, एएनएम और एमपीडब्लू को प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button