
Chhattisgarh Korba 6 feet cobra found on toilet seat: छत्तीसगढ़ के कोरबा के पोड़ीबहार इलाके में एक घर की टॉयलेट सीट पर 6 फीट लंबा कोबरा बैठा मिला। घर के एक सदस्य ने जब बाथरूम खोला तो सांप की फुफकार सुनकर वह डर गया। उसने घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।
जिसके बाद सांप के रेस्क्यू के लिए सर्प मित्रों को बुलाया गया। सतीश कुमार सुबह जल्दी उठकर बाथरूम जाने की तैयारी कर रहा था। वह सो रहा था। जैसे ही उसने बाथरूम का दरवाजा खोला तो उसे कोबरा की फुफकार सुनाई दी। जिसे सुनकर वह चीखता हुआ बाहर भागा।
इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी गई। इसके बाद सभी डर गए। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कोबरा बाथरूम में फन फैलाए बैठा था। इसकी सूचना तुरंत सांप पकड़ने वाली टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सांप को रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।
घर के मालिक का कहना है कि सांप बाथरूम में कब, कहां और कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन उसे देखकर कुछ देर के लिए उनकी सांसें थम सी गईं। सांप पकड़ने वाली टीम के मुताबिक सांप की लंबाई करीब 6 फीट थी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS