छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगवीडियोस्लाइडर

मंत्री के पति से मारपीट VIDEO: धक्का-मुक्की में कुर्ता भी फटा, छग चुनाव के दौरान CEO रूम में ही भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता

Chhattisgarh minister Laxmi Rajwade’s husband beaten up: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चुनावी विवाद के बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति के साथ मारपीट की गई। जनपद पंचायत ओड़गी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें मंत्री के पति ठाकुर प्रसाद राजवाड़े का कुर्ता भी फट गया।

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले से ही टकराव की स्थिति थी। चुनाव से पहले मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर प्रसाद राजवाड़े अपने समर्थकों के साथ सीईओ कक्ष में बैठे थे।

इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गई। इस आरोप के बाद दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए और सीईओ केबिन में ही हंगामा हो गया।

मंत्री के पति के साथ धक्का-मुक्की, तनाव बढ़ा

इस विवाद के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर प्रसाद भी विवाद में उलझ गए। भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और धक्का-मुक्की में उनका कुर्ता फट गया। इस घटना के बाद माहौल और गरमा गया, जिसके चलते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करना पड़ा।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस पार्टी ने इस पूरी घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित कार्यकर्ता गलत तरीके से चुनाव जीतने के लिए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

मंत्री के पति ने कहा, कांग्रेस ने यूपी से गुंडे बुलाए

वहीं, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा, चुनाव से पहले हम सीईओ के कमरे में बैठे थे। नवरात्रि आने वाली है, हमें इस संबंध में सीईओ से बात करनी थी। इसी बीच कांग्रेस के गुंडे अंदर घुस आए और कमरे में बैठने को लेकर सवाल करने लगे। इनकी गुंडागर्दी इस कदर चरम पर है कि इन लोगों ने यूपी से गुंडे बुलाए हैं। यही कांग्रेस का असली चरित्र है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया

ओड़गी एसडीओपी राजेश जोशी ने बताया कि सीईओ कक्ष में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर हंगामा शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button