छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

CG में मंत्री के भाई ने की गुंडागर्दी: पति-पत्नी को तड़ातड़ जड़े 6 थप्पड़, कांग्रेस बोली- BJP का अंहकार तोड़ना जरुरी, जानिए क्या बोले लखनलाल ?

Korba Minister’s Lakhanlal Dewangan Brother Slapped: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन पर मारपीट का आरोप लगा है। कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कौशल देवांगन एक दंपत्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोमवार का है।

सीसीटीवी फुटेज में कौशल देवांगन लगातार पति-पत्नी को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वहीं, मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्पष्ट किया है कि चाहे कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा। इस मामले में पुलिस ने कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कानून अपना काम करेगा- मंत्री देवांगन

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उनके परिवार का कोई सदस्य गलत पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने की पुष्टि

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने वीडियो की पुष्टि की है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। यह घटना नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सामने आई है, जहां महापौर, पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मतदान हो रहा है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज X पर शेयर किया है। कांग्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि – देखिए, इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना और उनका अहंकार तोड़ना क्यों जरूरी है…

कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन सीसीटीवी में अपने गुर्गों के साथ एक दंपत्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। शिकायत करने पर न्याय की जगह उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है!

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button