Political FiguresPolitical Leadersट्रेंडिंगदेश - विदेशस्लाइडर

केजरीवाल के 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी: टिकट न मिलने से नाराज, MLA बोले- पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी

7 MLAs of Kejriwal resigned also left party: दिल्ली विधानसभा चुनाव से 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 7 मौजूदा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और आप में भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताया है।

महरौली से 2 बार पार्टी विधायक रहे नरेश यादव ने कहा, ‘आप का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन से हुआ था, ताकि भारतीय राजनीति को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जा सके। लेकिन अब मुझे बहुत दुख है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई है, बल्कि आप खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है।’ इस चुनाव में आप ने 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे थे।

विधानसभा सीटमौजूदा विधायक
1. पालमभावना गौड़
2. जनकपुरीराजेश ऋषि
3. कस्तूरबा नगरमदन लाल
4. त्रिलोकपुरीरोहित महरौलिया
5. आदर्श नगरपवन शर्मा
6. बिजवासनभूपेंदर सिंह जून
7. महरौलीनरेश यादव

 

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को नतीजे

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button