
Chhattisgarh Sakti girl rape murder accused arrested: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 26 जनवरी को युवती का अर्धनग्न शव मिला था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रेशम लाल सिदार (26) युवती से एकतरफा प्यार करता था। इस दौरान एकतरफा प्यार के चलते उसे युवती का किसी और से बात करना पसंद नहीं था।
इसी के चलते उसने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी जम्मू-कश्मीर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसे रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। बगीचे में मिला था युवती का अर्धनग्न शव दरअसल 26 जनवरी को युवती का अर्धनग्न शव बाबूलाल के बगीचे में मिला था।
जांच में पता चला कि मृतका का पड़ोसी आरोपी रेशम लाल (26) घटना के बाद से ही लापता था। साइबर पुलिस की मदद से पुलिस ने उसे रायगढ़ से पकड़ लिया। एसडीओपी मनीष कुंवर के मुताबिक आरोपी युवक लड़की के पड़ोस में रहता था। आरोपी लड़की से बातचीत करता था। 25 जनवरी की रात करीब 11 बजे वह लड़की से मिलने उसके घर गया था।
लड़की से शारीरिक संबंध बनाए
इस दौरान लड़के ने लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उस समय लड़की मोबाइल पर दूसरे लड़के मुकेश से बात कर रही थी। लड़की ने कहा कि जल्दी जाओ, मुकेश आ रहा है। जब आरोपी ने कहा कि वह दूसरे लड़के को छोड़ देगा तो लड़की ने कहा कि वह उन दोनों से संबंध बनाएगी।
इसके बाद आरोपी मृतका के घर की बाड़ फांदने लगा, लेकिन उसकी जेब में रखे पैसे गिर गए तो वह उसे उठाने चला गया। इसी बीच लड़के ने फिर लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। फिर जब उसने कहा कि वह मुकेश को छोड़ देगी तो दोनों के बीच विवाद हो गया।
इस पर लड़की भड़क गई और लड़के के गाल और गर्दन को नाखूनों से नोंचने लगी और उसे तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। जिससे नाराज होकर आरोपी ने लड़की का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने लड़की के शव को बाबूलाल के बगीचे में फेंक दिया।
अगले दिन 26 जनवरी की सुबह लड़की का अर्धनग्न शव मिला। परिजनों से पूछताछ में सच सामने आया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पड़ोस में रहने वाला लड़का लड़की से एकतरफा प्यार करता था। साइबर पुलिस की मदद से पुलिस ने आरोपी को रागयढ़ से पकड़ लिया।
डर के मारे लड़की के शव को बगीचे में फेंक दिया
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद डर के मारे शव को कुछ दूर बाबूलाल के बगीचे में फेंक दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की के शव के कपड़े उतारकर उसे अर्धनग्न कर दिया और मोबाइल फोन छिपा दिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रेशम लाल के बताए स्थान से कपड़े और मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS