छत्तीसगढ़स्लाइडर

2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही फ्लाइट: पहली बार रायपुर के रनवे में खराबी, 72 यात्रियों की जान खतरे में पड़ी, जानिए फिर क्या हुआ ?

Flight stuck in air for 2 hours due to fault on Raipur runway: दिल्ली में कोहरे के कारण वहां से आने वाली फ्लाइट 10 घंटे तक लेट रहीं। इसका सीधा असर शुक्रवार को रायपुर एयरपोर्ट पर पड़ा। रायपुर एयरपोर्ट पर नए एटीसी टावर के कुछ सिस्टम में खराबी आ गई। इसके साथ ही शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद रनवे में भी खराबी आ गई।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी देर रात तक इसे छिपाते रहे। सबसे पहले इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली फ्लाइट को रायपुर में लैंड करना था, लेकिन रनवे में खराबी के कारण इस फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया। रात करीब 9:30 बजे बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट भी रनवे पर लैंड नहीं कर पाई। विमान दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा।

Flight stuck in air for 2 hours due to fault on Raipur runway: इसके कारण विमान में सवार 72 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। बाद में इसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट अब शनिवार सुबह करीब 7 बजे आएगी।

Flight stuck in air for 2 hours due to fault on Raipur runway:  आमतौर पर रायपुर एयरपोर्ट रोजाना रात 10 बजे तक खुला रहता है, लेकिन रनवे में खराबी के बाद इसे पूरी रात खुला रखा गया।

Flight stuck in air for 2 hours due to fault on Raipur runway: रायपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन यात्रियों के लिए परेशानी भरा रहा। रनवे में खराबी के कारण विमान देरी से लैंड कर पाए। इसके कारण एयरपोर्ट पर काफी हंगामा हुआ। यात्री एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते रहे।

Flight stuck in air for 2 hours due to fault on Raipur runway: एक साथ कई फ्लाइट के लेट होने के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लग गई। इस दौरान उनकी एयरलाइन के कर्मचारियों और अथॉरिटी से बहस भी हुई। हंगामे के कारण काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

आधा दर्जन विमानों को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

खराबी के कारण शुक्रवार को करीब आधा दर्जन फ्लाइट को लैंड नहीं करने दिया गया। इसमें दिल्ली से दो, मुंबई से दो, हैदराबाद से एक और कोलकाता से एक फ्लाइट शामिल है।

Flight stuck in air for 2 hours due to fault on Raipur runway: बाकी को आठ से 12 घंटे बाद ही लैंड करने दिया गया। दिल्ली में घने कोहरे के कारण इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-रायपुर-दिल्ली फ्लाइट (6E2092) रद्द कर दी गई।

इस विमान को दोपहर 3.35 बजे रायपुर पहुंचना था। फ्लाइट रद्द होने की जानकारी देर से दी गई। इसके चलते यात्रियों का एयरलाइंस से विवाद भी हुआ। शाम को आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली फ्लाइट (6E2274) को उतरने नहीं दिया गया। यह रात 2:25 बजे रायपुर पहुंची।

इससे यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया। हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट (6E7248) को भी करीब तीन घंटे बाद उतरने दिया गया। राज्य गठन के बाद रनवे में तकनीकी खराबी का यह पहला मामला है। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रात 2:25 बजे के बाद उतर पाई।

मुंबई वाले भी परेशान, फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया

दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद के अलावा मुंबई से आने वाले यात्री भी परेशान हुए। रनवे में खराबी के चलते इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रायपुर फ्लाइट (6E2047) को उतरने नहीं दिया गया। इसी तरह मुंबई-रायपुर फ्लाइट (6E2371) को भी उतरने नहीं दिया गया। इन दोनों फ्लाइट को भी नागपुर डायवर्ट किया गया। ये विमान देर रात वापस लौटे।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button