BJP women leader cheated 68 women of 28 lakhs: मुंगेली में भाजपा महिला नेता और जिला पंचायत सदस्य ने अपने पति के साथ मिलकर 28 लाख रुपए की ठगी की है। दोनों ने मिलकर 68 महिलाओं से ठगी की है।
BJP women leader cheated 68 women of 28 lakhs: जानकारी के अनुसार लोरमी के डिंडोरी क्षेत्र की जनपद पंचायत रानू केशरवानी ने अपने पति संजय केशरवानी के साथ मिलकर 68 महिलाओं के नाम पर 28 लाख रुपए का लोन लिया।
BJP women leader cheated 68 women of 28 lakhs: दोनों ने यह रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर करवा ली। आरोपी लंबे समय तक लोन की किस्तें भरते रहे, लेकिन सितंबर से किस्तें जमा नहीं हो रही थीं। इससे परेशान होकर लोन देने वाली कंपनी के कर्मचारी पीड़ित महिलाओं के घर पहुंचे। और मामला उजागर हुआ।
इस मामले में महिलाओं ने मुंगेली एसपी से लिखित में शिकायत की थी। शिकायत पर लोरमी एसडीओपी माधुरी धीराही ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद से पति-पत्नी दोनों फरार हैं। पुलिस ने बताया कि चित्ररेखा धुर्वे व अन्य महिलाओं ने भाजपा महिला नेता व उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
दोना पटरी का काम दिलाने के नाम पर ठगी
BJP women leader cheated 68 women of 28 lakhs: खुरिया निवासी प्रार्थी चित्ररेखा धुर्वे ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले 4 जून 2023 को जिला पंचायत सदस्य रानू केशरवानी व उनके पति संजय केशरवानी दोना पटरी का काम दिलाने के नाम पर आए थे। दोनों
BJP women leader cheated 68 women of 28 lakhs: इसके लिए दोनों ने महिलाओं से राशन कार्ड, आधार कार्ड व फोटो लिया। इसके अलावा सभी से एलएनटी फाइनेंस बैंक लोरमी के एक फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाए। दोनों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया था कि उनके खाते में पैसा आ जाएगा।
अगले दिन नवरंगपुर कियोस्क सेंटर पर अंगूठा लगवाकर प्रार्थी के खाते से 48 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दंपती ने प्रार्थी से कहा कि अगर पैसों की जरूरत होगी तो ब्याज सहित और पैसे देंगे।
BJP women leader cheated 68 women of 28 lakhs: चित्ररेखा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य और उसके पति ने गांव की आशा पोर्ते, अनुसुइया, हेमा और अन्य महिलाओं के नाम पर भी लोन स्वीकृत करवाकर ठगी की है और रकम अपने पास रख ली है।
कर्मचारी जब किश्त वसूलने पहुंची तो मामला उजागर हुआ
महिलाओं के नाम पर लोन स्वीकृत करवाकर उस रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करवाने का काम लंबे समय से चल रहा है। लेकिन मामला कुछ महीने पहले ही उजागर हुआ। दरअसल, फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी लोन की किश्त वसूलने महिलाओं के घर पहुंचा। कर्मचारी ने महिलाओं से कहा कि उनके नाम पर लोन स्वीकृत हुआ है।
BJP women leader cheated 68 women of 28 lakhs: इस बात की जानकारी मिलते ही महिलाएं घबरा गईं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनके नाम पर लिए गए लोन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
BJP women leader cheated 68 women of 28 lakhs: हालांकि, पता चला है कि जिला पंचायत सदस्य लोन की रकम खुद रखकर किश्त जमा करती थी। लेकिन सितंबर, अक्टूबर महीने से उसने किश्त जमा करना बंद कर दिया। फिर कर्मचारी महिलाओं के घर पहुंचा और इस तरह से मामले का खुलासा हुआ।
फाइनेंस कंपनी की भूमिका भी संदिग्ध
BJP women leader cheated 68 women of 28 lakhs: अब सवाल यह उठता है कि जब लोन महिलाओं के नाम पर स्वीकृत हुआ है तो किस्त की रकम जिला पंचायत सदस्य या उसके पति से क्यों ली जा रही थी। इस पूरे प्रकरण में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और कियोस्क संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS