LIVE VIDEO of scuffle between BJP leaders: छत्तीसगढ़ भाजपा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कई जगहों पर विवाद हो गया है। रायपुर, गरियाबंद, पेंड्रा और झाखरपारा में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की घटनाएं हुई हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
LIVE VIDEO of scuffle between BJP leaders: कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि अपने मंडल अध्यक्ष का स्वागत करने वाले और उन्हें थप्पड़ मारने वाले कार्यकर्ता भाजपा की नीति का पालन कर रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…https://twitter.com/INCChhattisgarh/status/1871395894513570212
वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि अपने मंडल अध्यक्ष का स्वागत सत्कार करते, थपड़ियाते कार्यकर्ता भाजपा के नीति रीति का पालन कर रहे हैं। पद की मारामारी में कभी बृजमोहन ने मोदी जी को ऐसी ही कूटा था। अब वो दोनों नेता हो गए नीति रीति पीछे छोड़ गए
LIVE VIDEO of scuffle between BJP leaders: वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि 400 से ज्यादा मंडल हैं, कुछ समस्याएं आती हैं। प्रदेश में मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया सुचारू रही है, स्वाभाविक है कि कहीं एक-दो घटनाएं होंगी।
जानिए अलग-अलग शहरों में कैसे पैदा हुई विवाद की स्थिति
रायपुर कार्यालय में हंगामा
रायपुर के माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय के कार्यालय में ही हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस से भाजपा में आए भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पहुंच गए।
LIVE VIDEO of scuffle between BJP leaders: इस दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष की घोषणा के बाद फुंडहर के सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ भी की गई है।
गरियाबंद में अध्यक्ष बदलने पर हंगामा
गरियाबंद में भाजपा ने मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के दौरान नाम बदल दिया। जिससे विवाद देखने को मिला। झाखरपारा में पहले उमाशंकर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन बाद में भगवान बेहरा के नाम की घोषणा कर दी गई। जिससे उनके समर्थकों और समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है।
LIVE VIDEO of scuffle between BJP leaders: वहीं फिंगेश्वर में भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित की पुत्रवधू मंजुलता हरित को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही बैठक में जमकर हंगामा हुआ।
LIVE VIDEO of scuffle between BJP leaders: एक कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। कार्यकर्ता मुकेश साहू को मंडल अध्यक्ष बनाने पर सहमति जता रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिससे यह विवाद हुआ।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी हुआ विवाद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मरवाही विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी 5 भाजपा मंडलों के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। मरवाही दक्षिण के चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की खबर भी सामने आई है। मरवाही दक्षिण मंडल में हेमचंद मराबी को मंडल अध्यक्ष चुना गया।
लेकिन कुछ भाजपा नेताओं का आरोप है कि संगठन ने अन्य दावेदारों को खारिज कर मनमाने ढंग से हेमचंद मराबी को मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया। हेमचंद मराबी को मंडल अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी दिखाई। आपसी विवाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वहीं, अगर अन्य जगहों की बात करें तो पेंड्रा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के लिए रामकुमार पुरी, सेमरा मंडल में अजय तिवारी, मरवाही उत्तर में कमलेश यादव, मरवाही मध्य मंडल की कमान अजय रजक को मिली है। संगठन स्तर पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।
भाजपा में अंतर्कलह- कांग्रेस
LIVE VIDEO of scuffle between BJP leaders: कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में अंतर्कलह ने अनुशासनहीनता को उजागर कर दिया है। भाजपा में लोकतंत्र नहीं है, तानाशाही है।
वहां बड़े नेताओं के आदेश का पालन होता है। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होती है। इससे संगठन का चरित्र उजागर हो रहा है।
LIVE VIDEO of scuffle between BJP leaders: जिस तरह मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए कहा गया था कि कार्यकर्ताओं को वोट देने का अधिकार होगा। जब कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोट देने जाते हैं तो तानाशाही आदेश की घोषणा कर दी जाती है।
LIVE VIDEO of scuffle between BJP leaders: पर्यवेक्षक और प्रभारी भेजे जाते हैं, वे कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करते हैं और वहीं लिफाफा फाड़ देते हैं। घोषणा कर देते हैं कि यह व्यक्ति आपका मंडल अध्यक्ष होगा। यह भाजपा की तानाशाही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS