छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगनई दिल्लीस्लाइडर

NEET पेपर लीक केस में हटाए गए IAS की वापसी: Subodh Singh लौटेंगे छत्तीसगढ़, भूपेश सरकार में डेपुटेशन पर गए थे, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Return of IAS Subodh Singh removed in NEET paper leak case: IAS Subodh Singh केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटने वाले हैं। केंद्र सरकार के डीओपीटी यानी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ वापसी को हरी झंडी दे दी है।

Return of IAS Subodh Singh removed in NEET paper leak case: सिंह पिछले 5 साल से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में कार्यरत थे। नीट-यूजी पेपर लीक होने के बाद उन्हें एनटीए से हटा दिया गया था। वरिष्ठता के अनुसार सुबोध सिंह प्रमुख सचिव के पद पर छत्तीसगढ़ आएंगे। राज्य सरकार की ओर से उनकी वापसी की मांग की गई थी।

Return of IAS Subodh Singh removed in NEET paper leak case: माना जा रहा है कि वे इस महीने के अंत तक छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। सुबोध सिंह फिलहाल इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।

रमन सरकार की नौकरशाही में भी उनकी बड़ी भूमिका

Return of IAS Subodh Singh removed in NEET paper leak case: सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं और अपने करियर में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कलेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

डॉ. रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी। रमन सरकार के दौरान सुबोध सिंह उनके करीबी अफसरों में गिने जाते थे। छत्तीसगढ़ में रहते हुए उनकी छवि निर्विवाद अफसर की रही।

सरकार बदलने के बाद सुबोध सिंह प्रतिनियुक्ति पर चले गए

Return of IAS Subodh Singh removed in NEET paper leak case: साल 2018 में जब राज्य में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो कई अफसर रमन सरकार के विश्वासपात्र माने जाते थे। कई आईएएस और आईपीएस अफसर प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए। इनमें सुबोध सिंह भी थे।

Return of IAS Subodh Singh removed in NEET paper leak case: दिल्ली में केंद्र सरकार ने उन्हें जनवरी 2020 में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में संयुक्त सचिव बनाया। इसके बाद जून 2023 में उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का महानिदेशक बनाया गया।

कौन हैं आईएएस सुबोध सिंह- Who is IAS Subodh Singh ?

Return of IAS Subodh Singh removed in NEET paper leak case: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले सुबोध कुमार सिंह एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक के पिता थे। सुबोध सिंह के परिवार का कहना है कि उनके शिक्षक पिता ने सुबोध को शुरू से ही बड़े सपने दिखाए और उन सपनों को पूरा करने का रास्ता भी दिखाया।

पढ़ाई में मेधावी सुबोध ने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिस्टिंक्शन के साथ बीई की डिग्री ली, फिर वहीं से एमई किया। दोनों परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए भी किया।

Return of IAS Subodh Singh removed in NEET paper leak case: 1997 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद उनकी पहली नियुक्ति 1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश के मंडला में सहायक कलेक्टर के पद पर हुई।

Return of IAS Subodh Singh removed in NEET paper leak case: जनवरी 2000 से दिसंबर 2000 तक उन्होंने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एसडीओ के पद पर काम किया और यही वह दौर था जब नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना।

तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आदिवासी बहुल इलाकों में युवा अफसरों की पोस्टिंग शुरू की और राज्य गठन के दो महीने के भीतर ही सुबोध कुमार सिंह को जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दे दी गई।

इस दौरान उन्हें रोजगार गारंटी योजना में देश में सबसे अच्छा काम करने के लिए 2002 में केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित भी किया गया। 2002 में ही उन्हें पहली बार रायगढ़ जिले का कलेक्टर बनाया गया।

NEET-UG paper leak के बाद हटाए गए

इस साल नीट-यूजी पेपर लीक (NEET-UG paper leak) मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने 22 जून को एनटीए के तत्कालीन महानिदेशक सुबोध सिंह को हटा दिया था। हालांकि, इसे सरकार ने डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा।

इसके बाद केंद्र सरकार ने हाल ही में उन्हें इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया। यह फेरबदल 26 अक्टूबर को किया गया। उन्हें इस्पात मंत्रालय में वित्तीय सलाहकार भी नियुक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ लौट रहे आईएएस अधिकारी

  • Richa Sharma
  • Sonmani Bora
  • Avinash Champawat
  • Ritu Sen
  • Amit Kataria
  • Rohit Yadav
  • Rajat Kumar

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button