Maharashtra के कार्यवाहक CM की बिगड़ी तबीयत: 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण, मुंबई से गांव भेजे गए डॉक्टर्स, जानिए किस कुर्सी पर गड़ी साहब की नजरें ?

Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 7 दिन बीत चुके हैं। भाजपा, शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित पवार गुट यानी महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीती हैं, लेकिन अभी तक शपथ पर सस्पेंस बना हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन गृह मंत्रालय पर अड़े हुए हैं। 29 नवंबर को शिंदे दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुंबई लौटे थे। सभी कार्यक्रम रद्द कर अपने गांव सतारा के लिए रवाना हो गए थे। गांव में उनकी तबीयत खराब हो गई है। मुंबई से डॉक्टरों की टीम पहुंची है।
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: इस बीच भाजपा विधायक दल की बैठक भी दो दिन के लिए टाल दी गई है। सूत्रों के मुताबिक 1 दिसंबर को होने वाली बैठक अब 3 दिसंबर को होगी। इस दिन दिल्ली से दो पर्यवेक्षक मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा करने के बाद सीएम चेहरे की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: उधर, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संघ से हरी झंडी मिलने के बाद सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल हो गया है।
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को दोपहर 1 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। शिवसेना और एनसीपी से एक-एक डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे।
गृह और वित्त मंत्रालय पर अटकी बातचीत
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास गृह मंत्रालय था। वह इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। दूसरी ओर शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी सीएम का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें दिया जाना चाहिए। शाह के साथ बैठक में भी इसका समाधान नहीं हो सका।
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: इससे पहले गृह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस के पास था। इसलिए फडणवीस किसी भी हालत में गृह मंत्री का पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते शाह की बैठक में मंत्रिमंडल गठन पर कोई समाधान नहीं निकल सका। जानकारों का भी मानना है कि भाजपा गृह मंत्री का पद कभी नहीं जाने देगी। सूत्रों के मुताबिक शाह से चर्चा के बाद भी विभागों को लेकर गठबंधन में खींचतान जारी है।
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उसने शिवसेना को स्वास्थ्य, नगरीय विकास, लोक निर्माण, उद्योग जैसे विभाग ऑफर किए हैं। वहीं राकांपा ने अजित गुट को वित्त, योजना, सहकारिता, कृषि जैसे विभाग ऑफर किए हैं।
शिवसेना ने कहा- आज शाम तक शिंदे लेंगे बड़ा फैसला
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: इस बीच, शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा- शिंदे को जब भी कोई बड़ा फैसला लेना होता है तो वह अपने पैतृक गांव चले जाते हैं।
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: वह आज शाम तक कोई बड़ा फैसला ले लेंगे। इससे पहले शिरसाट ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करेंगे।
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: शिवसेना के कुछ नेताओं का कहना है कि शिंदे के नेतृत्व में महायुति को इतनी बड़ी जीत मिली है, इसलिए बिहार की तर्ज पर उन्हें ही मुख्यमंत्री होना चाहिए।
Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena: बिहार में जदयू की सीटें कम हैं, फिर भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। वहीं, पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि शिंदे को डिप्टी सीएम बनना चाहिए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS