छत्तीसगढ़जुर्मट्रेंडिंगस्लाइडर

IPS Abhishek Pallav की बढ़ी मुश्किलें ! राज्य महिला आयोग लोहारीडीह कांड की जांच की, राज्यपाल और हाईकोर्ट को भेजी रिपोर्ट, पल्लव पर FIR की अनुशंसा

Recommended FIR Against IPS Abhishek Pallav: छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लोहारीडीह गांव हत्याकांड केस में IPS अभिषेक पल्लव मुश्किलों से घिरते नजर आ रहे हैं। आगजनी और हत्याकांड के मामले की छानबीन करने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक पहुंची। किरणमयी नायक ने IPS Abhishek Pallav के खिलाफ FIR की अनुशंसा की है।

Recommended FIR Against IPS Abhishek Pallav: किरणमयी नायक केंद्रीय जेल दुर्ग पहुुंची। यहां महिला बंदियों से मुलाकात की। पूछताछ में महिला का बयान दर्ज किया। Kiranmayi Nayak ने मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग और राज्यपाल एवं मुख्य न्यायाधीश छग उच्च न्यायालय को भेजी है।

जांच दल को रोकने की कोशिश, दुर्भाग्यजनक

Kiranmayi Nayak ने बताया कि उनके साथ जांच दल भी गए थे, जिसे जेल सुप्रिटेंडेंट ने रोकने की कोशिश की, जो दुर्भाग्यजनक है। विस्तृत रिपोर्ट सही जगह भेज दी गई है, जिसमें जांच दल के निरीक्षण पर जाने के दिन की जांच रिपोर्ट की पूरी जानकारी है। दोषियों पर क्या कार्यवाही होनी चाहिए, उसकी रेकमेन्डेशन रिपोर्ट है।

महिला आयोग की अनुशंसा रिपोर्ट

Recommended FIR Against IPS Abhishek Pallav: दुर्ग जिला जेल के महिला बंदी कक्ष में बंद ग्राम लोहारीडीह की सभी 33 महिला बंदियों का तत्काल मेडिकल परीक्षण। उनके चोटों की वीडियोग्राफी कराई जाए। घायल महिलाओं का तत्काल परीक्षण। वीडियोग्राफी पूर्व शासकीय अधिवक्ता शमीम रहमान, तहसीलदार क्षमा यदु एवं डॉ. कीर्ति बजाज की उपस्थिति में कराई जाए।

Recommended FIR Against IPS Abhishek Pallav: अभिषेक पल्लव और पुलिस बल में जाने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ ग्राम लोहारीडीह जाने वाले सभी पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की पहचान परेड कराई जाए। लोहारीडीह जेल में बंद 33 महिलाओं की हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान परेड के माध्यम से कराई जाए।

Recommended FIR Against IPS Abhishek Pallav: पुरुष जेल में बंद बंदी स्वर्गीय प्रशांत साहू की मौत के लिए जिम्मेदार कवर्धा पुलिस, अभिषेक पल्लव एवं अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

Recommended FIR Against IPS Abhishek Pallav: महिलाओं के घरों का दरवाजा तोड़कर बिना सर्च वारंट के गिरफ्तारी करने वाले, थर्ड डिग्री टॉर्चर का प्रयोग कर जानलेवा हमला करने वाले सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

Recommended FIR Against IPS Abhishek Pallav: अभिषेक पल्लव के सरकारी और निजी मोबाइल के 14/09/2024 से 20/09/2024 तक के संपूर्ण कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर लोहारीडीह घटना स्थल पर उनकी उपस्थिति की जांच की जाए।

Recommended FIR Against IPS Abhishek Pallav: उनके मोबाइल पर लोहारीडीह गांव के किस व्यक्ति एवं किस नंबर से कॉल आया, इसकी जांच की जाए तथा जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित किया जाए।

कवर्धा हत्याकांड की पूरी कहानी ?

15 सितंबर को क्या क्या हुआ ?

  • शिवप्रकाश साहू की पेड़ पर लटकती लाश लोहारीडीह गांव से 10 KM दूर MP सीमा क्षेत्र में मिली।
  • शिवप्रकाश शनिवार दोपहर 2 बजे से लापता था।
  • उपसरपंच रघुनाथ साहू से शिवप्रकाश का सालों पुराना विवाद चल रहा था।
  • कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
  • लाश मिलने पर शिवप्रकार के परिजनों ने रघुनाथ साहू पर हत्या का शक जताया।
  • मारपीट कर घर में आग लगा दी। इसमें रघुनाथ साहू जिंदा जल गया।
  • पुलिस को भी गांव में घुसने नहीं दिया गया, पथराव भी हुआ।
  • इसमें SP समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई।
  • देर शाम फिर पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

16 सितंबर को क्या-क्या हुआ ?

  • गिरफ्तारी का दौर सुबह भी चलता रहा। 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
  • इसमें प्रशांत साहू और उसका पूरा परिवार भी शामिल था।
  • बेरहमी से लाठीचार्ज का  वीडियो भी सामने आया है, जिसे 16 सितंबर का बताया जा रहा है।
  • शिवप्रकाश साहू का अंतिम संस्कार हुआ।
  • राघुनाथ साहू का पोस्टमॉर्टम हुआ।

17 सितंबर को क्या-क्या हुआ ?

  • पूर्व सीएम भूपेश बघेल ग्राम लोहारीडीह पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत की। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
  • भूपेश बघेल ने थाने में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।

18 सितंबर को क्या क्या हुआ ?

  • हिरासत में लिए गए युवक प्रशांत माहू की मौत हो गई। पुलिस की पिटाई से मौत की बात सामने आई।
  • प्रशांत के दो भाई और मां भी पुलिस हिरासत में थी।
  • बंदी से मारपीट के आरोप में देर शाम PS ASP विकास कुमार को सस्पेंड किया गया।

19 सितंबर को क्या-क्या हुआ ?

  • प्रशांत साहू का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत कई नेता शामिल हुए।
  • अंतिम संस्कार के बाद प्रशांत साहू की मां ने रोते-बिलखते आपबीती बताई।
  • प्रशांत के भाई दीपक ने कहा कि, मेरे भाई को बेरहमी से मार दिया गया।
  • कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया।

कौन हैं IPS अभिषेक पल्लव ? Who is IPS Abhishek Pallav?

Who is IPS Abhishek Pallav: आईपीएस अधिकारी अभिषेक पल्लव के बारे में कुछ अनोखी बातें। आईपीएस अधिकारी अभिषेक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से की है। एम्स से डिग्री हासिल कर डॉक्टर बनने का सपना देखा था।

Who is IPS Abhishek Pallav: इसी बीच उन्हें आईपीएस अधिकारी बनने का मन हुआ और उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। आईपीएस अधिकारी अभिषेक 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अभिषेक को 2016 में बस्तर का एडिशनल एसपी बनाया गया था।

Who is IPS Abhishek Pallav: बस्तर में उनके नेतृत्व में कई एनकाउंटर हुए हैं, जो बेहद कुख्यात अपराधियों का गढ़ है। आईपीएस अधिकारी अभिषेक के डर से कई बड़े कुख्यात अपराधी खुद को सरेंडर कर देते थे।

Who is IPS Abhishek Pallav: अभिषेक सोशल मीडिया से काफी जुड़े रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनके काफी चाहने वाले हैं, जो उनके काम से काफी खुश हैं। अभिषेक के पास अपराधियों को समझाने का गजब का तरीका है।

Who is IPS Abhishek Pallav: अगर वे नहीं मानते हैं, तो वह उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करते हैं। अभिषेक पल्लव को पुलिस वीरता पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। आईपीएस अधिकारी अभिषेक की 2023 तक कुल संपत्ति 60 लाख रुपये से ज्यादा थी।

इसे भी पढ़ें-  Indian Girl Bra Hot Sexy Video: रेड साड़ी और ब्लैक ब्लाउज में भाभी का जलवा, उछल-उछलकर लगा रही ठुमके

इसे भी पढ़ें- Gungun Gupta Sexy Video: देसी गर्ल गुनगुन गुप्ता का वीडियो लीक, Instagram पर फिर मचा बवाल

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button