ट्रेंडिंगदेश - विदेशमनोरंजनस्लाइडर

हॉट कपल रणवीर और दीपिका बने पैरेंट्स: गणेश चतुर्थी पर घर आई नन्ही परी, फैंस ने दी बधाई

Hot couple Ranveer Singh and Deepika Padukone become parents: बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पैरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका को 7 सितंबर को मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को उनके फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं।

पिछले हफ्ते दीपिका पादुकोण ने फर्जी प्रेग्नेंसी की आलोचना का जवाब देने के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर सिंह बेबी बंप के साथ नजर आ रहे थे और रणवीर दीपिका के बेबी बंप को प्यार से सहलाते नजर आ रहे थे। इस तरह दीपिका ने ट्रोल्स को प्रभावी तरीके से जवाब दिया।

बप्पा के विराजमान होते ही घर में किलकारी गूंज उठी

दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 6 सितंबर को मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर गए थे और बच्चे के जन्म से पहले माथा टेका था बप्पा के विराजमान होते ही उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने से दोनों कपल काफी खुश हैं और फैन्स के कमेंट भी लगातार देखने को मिल रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने वीडी शर्मा को बताया नपुंसक: कहा- उनकी नपुंसकता से निराश हूं, हिटलर की तरह मुसलमानों को टारगेट कर रहा RSS

एक फैन ने लिखा- ‘घर में लक्ष्मी का स्वागत हुआ है’। वहीं फैन्स ने लिखा कि ‘गणपति बप्पा की कृपा आप दोनों पर बनी रहे’। वहीं कुछ फैन्स उनकी बेटी को ‘रविका’ नाम से भी पुकार रहे हैं।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों में ‘तख्त’, ‘बैजू बावरा’ और ‘मिस्टर इंडिया 2’ शामिल हैं।

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button