छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

गरियाबंद जिला अस्पताल में AC का कंप्रेसर फटा: मेंटेनेंस कर रहा मैकेनिक बुरी तरह झुलसा, रायपुर में चल रहा इलाज

AC compressor exploded in Gariaband District Hospital: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला अस्पताल में एसी की सर्विसिंग करते समय कंप्रेशर फटने से एक मैकेनिक बुरी तरह झुलस गया। मैकेनिक दीपेश राणा (35 वर्ष) गैस रिफिल कर रहा था। इसी दौरान लीकेज के कारण गैस कैन फट गई।

विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई। दीपेश के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिला अस्पताल प्रबंधन ने एसी में गैस डालने के लिए 3 मैकेनिक बुलाए थे। गैस भरते समय यह हादसा हुआ। गैस कैन फटने से अफरा-तफरी मच गई। घायल मैकेनिक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

मामले में डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद घायल को रायपुर रेफर कर दिया गया है। गैस भरते समय यह हादसा हुआ।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button